लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना पॉजटिव मरीजों का आंकड़ा 2645 पहुंच गया है, प्रदेश में आज कोरोना के 139 नए मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. योग सरकार लगातार कोरोना को लेकर कड़े कदम उठा रही है. अच्छी खबर ये कि, यूपी में 754 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए. बता दें कि, यूपी में अब तक 31896 मरीजों में कोरोना जैसे लक्षण मिले हैं अब उत्तर प्रदेश की 14 लैब में हो रही कोरोना सैंपल की जांच हो रहा है वहीं 11049 लोगों को संस्थागत क्वॉरेंटाइन में रखा गया
किस जिले में कितने मरीज?
प्रदेश में अबतक 64 जिलों में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं इनमें…अब तक आगरा 596, लखनऊ 226, गाजियाबाद 82, नोएडा 168, लखीमपुर खीरी 4, कानपुर 256, पीलीभीत 3, मुरादाबाद 115, वाराणसी 64, शामली 27, जौनपुर 8, बागपत 17, मेरठ 114, बरेली 10, बुलंदशहर 55, बस्ती 32, हापुड़ 44, गाजीपुर 6, आजमगढ़ 8, फिरोजाबाद 147, हरदोई 2, प्रतापगढ़ 9, सहारनपुर 202, शाहजहांपुर 1, बांदा 7, महाराजगंज 7, हाथरस 7, मिर्जापुर 3, रायबरेली 44, औरैया 12, बाराबंकी 2, कौशांबी 2, बिजनौर 34, सीतापुर 20, प्रयागराज 10, मथुरा 27, बदायूं 16, रामपुर में 25, मुजफ्फरनगर 24, अमरोहा 30, भदोही में 2, कासगंज 3, इटावा 2, संभल 21, उन्नाव 3, कन्नौज 7, संत कबीर नगर 25, मैनपुरी 7, गोंडा 3, मऊ 1,एटा 11, सुल्तानपुर 3, अलीगढ़ 42, श्रावस्ती 6, बहराइच 14, बलरामपुर 1, अयोध्या 1, जालौन 5, झांसी 9, गोरखपुर 3, कानपुर देहात 1, सिद्धार्थनगर 4, देवरिया 2, महोबा 2 में मरीज अब तक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं
कोरोना से कितनी मौत?
यूपी में अब तक कोरोना से 43 मरीजों की मौत हुई है जिलेबार बात करें तो बस्ती में 1, वाराणसी में 1,बुलंदशहर में 1, लखनऊ 1, मेरठ में 6, मुरादाबाद में 7, फिरोजाबाद 2, आगरा में 14, कानपुर 4, अलीगढ़ में 1, मथुरा 1, बरेली 1, श्रावस्ती 1 अमरोहा 1 गाजियाबाद 1 मरीजों की मौत
