नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी से पहले ही राजस्थान का उदयपुर जश्न में डूबा हुआ नजर आया. इस शाही शादी से पहले रविवार को ईशा की संगीत सेरेमनी हुई. इस सेरेमनी में बॉलीवुड जगत के तमाम दिग्गज सितारों से शिरकत की. बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ नजर आए.

पत्नी के साथ पहुंचे अनिल कपूर
परिणीति चोपड़ा, अनिल कपूर व पत्नी सुनीता, बोनी कपूर व बेटी जान्हवी और खुशी, सिद्धार्थ रॉय कपूर व उनकी पत्नी विद्या बालन, जॉन अब्राहम व पत्नी प्रिया रुंचल, रोनी स्क्रूवाला व उनकी पत्नी जरीन, करिश्मा कपूर, वरुण धवन, करण टेकर और राल्फ और रूसो से डिजाइनर तमारा राल्फ, सलमान खान और कैटरीना कैफ भी इस पार्टी का हिस्सा बनें.
यह भी पढ़ें : बदल गया देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम, इंस्टाग्राम पर लिखा…
इस सेरेमनी की सबसे खास बात ये रही की इसमें बॉलीवुड सितारों ने पहले जमकर मस्ती की, फिर स्टेज पर ठुमके लगाए. इस सेरेमनी का एक वीडियो जिसमें सलमान खान मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. सलमान और अनंत अंबानी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो की खास बात ये है कि हमेशा फ्रंट पर नजर आने वाले सलमान खान अनंत के लिए बैकग्राउंड डांसर बन गए.
देखिए वायरल वीडियो
यह भी पढ़ें : दीपवीर, प्रियंका के बाद कपिल शर्मा कर रहे हैं शादी, देखिए रस्मों की Inside Pics
कोई मिल गया पर किया डांस
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि इसमें अनंत कुमार के पीछे कैसे सलमान खान, शाहरुख खान के गाने ‘कोई मिल गया’ पर डांस कर रहे हैं.
