मंगलवार से शुरू हो रही रेल, टिकट के लिए करें ये काम

अन्य जिले होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली: लॉकडाउन में सबकुछ बंद हुआ तो कभी ना रूकने वाली रेल की रफ्तार भी थम गई थी. देश में लॉकडाउन को अब करीब 2 महीने का वक्त हो चुका है. प्रवासी मजदूर पैदल पटरियों के सहारे अपने-अपने सूबे और शहर की ओर रूख कर रहे हैं. इन हालात में  एख बार फिर रेल का परिचालन शुरू हो रहा है. 12 मई से राजधानी दिल्ली से कुछ ट्रेन चलेंगी इसके लिए सोमवार यानि 11 मई से टिकट की बुकिंग शुरू हुई. टिकट बुकिंग का समय पहले 4 बजे था लेकिन साइट में कुछ दिक्कत हुई तो समय शाम 6 बजे कर दिया गया.

कहां से कहां तक कितनी ट्रेन चलेंगी?

अभी शुरूआती दौर में 30 ट्रेन चलाने का ऐलान हुआ है ये सभी ट्रेन राजधानी दिल्ली से बाकी 15 शहरों के रवाना होंगी. भारतीय रेलवे के अनुसार ये सभी ट्रेन न दिल्ली से चलेंगी इनमें एसी कोच होंगे. लोगों को 2 घंटे पहले स्टेशन पहुंचने को कहा गया है. ये ट्रेन फिलहाल नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंद्राबाद, बेंगलुरु, तेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी को जाएंगी.

कैसे करें टिकट बुकिंग

ट्रेन के शुरू होने की घोषणा के साथ ही अब टिकट को लेकर मारामारी शुरू हो गई है. सोमवार शाम 6 बजे से ही रिजर्वेशन शुरू हो गए. खास बात ये है कि, टिकट केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctc.co.in पर ही मिल रहे हैं. रेलवे स्टेशन पर बाकी तमाम तरह के काउंटर बंद रखे गए हैं. जिनका ऑनलाइन टिकट कंफर्म है वो ही जा सकेगा. इस दौरान कोई प्लेटफॉर्म टिकट भी नहीं दी जाएगी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *