दिल्ली में आज दिखेगा सियासी दंगल, रामलीला मैदान में पीएम मोदी, तो प्रियंका करेंगी रोड शो

अपना चुनाव होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : लोकसभा चुनावों का सियासी दंगल अब राजधानी दिल्ली पहुंच चुका है. बुधवार को राजधानी दिल्ली का सियासी पारा चढ़ने वाला है. एक तरफ बीजेपी के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी रामलीला मैदान में विजय संकल्प रैली को संबोधित करने वाले हैं. तो दूसरी तरफ प्रियंका गांधी दिल्ली में आज रोड शो करने वाली हैं.

5 हजार से ज्यादा बसों की गई बुकिंग
प्रधानमंत्री मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए दिल्ली BJP ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. BJP के नेता दावा कर रहे हैं रैली में दो से ढाई लाख लोग जुटेंगे. इस रैली के लिए 5 हजार से ज्यादा बसों की बुकिंग की गई है.

छठे चरण में गठबंधन बनेगा बीजेपी के लिए चुनौती, कुछ ऐसा है चुनावी समीकरण

विपक्ष के ताबूत में आखिरी कील होगी रैली
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता विजय गोयल ने कहा कि ऐतिहासिक रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली दिल्ली आप तथा कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील होगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा को उम्मीद है कि इस रैली में मुस्लिम महिलाओं और पहली बार मतदान करने वाले युवा बड़ी संख्या में भाग लेंगे.

कांग्रेस ने भी झोंकी ताकत
नरेंद्र मोदी के मुकाबले प्रियंका के चुनावी दंगल में उतरने से उत्साहित कांग्रेस नेताओं ने भी रोड शो की जमकर तैयारियां की है. प्रियंका गांधी के रोड शो को सफल बनाने के लिए पार्टी की ओर से तमाम इंतजाम किए गए हैं. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रियंका के रोड शो में लगभग 5 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है.  प्रियंका का नॉर्थ ईस्ट दिल्ली और साउथ दिल्ली में रोड शो है. दिल्ली में कांग्रेस ने शीला दीक्षित, अजय माकन और अरविंदर सिंह लवली जैसे बड़े चेहरों को मैदान में उतारा है.

केजरीवाल भी करेंगे रोड शो
कांग्रेस के अलावा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी आज रोड शो करेंगे. पिछले रोड शो में उनपर हमला हुआ था, इस लिहाज से आज केजरीवाल के रोड शो में सुरक्षा कड़ी की जाएगी. वहीं नवजोत सिंह सिद्धू आज तिलकनगर में चुनावी सभाएं करेंगे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *