अय्याशबाज पुलिसवाले इस खबर को जरूर पढ़ें

अपनी पुलिस होमपेज स्लाइडर

एटा :  जिले में तैनात एक महिला कांस्टेबल को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले सिपाही के खिलाफ एसएसपी ने मुकदमा दर्ज कराकर शुक्रवार को जेल भेज दिया है. आरोपी के महिला कांस्टेबल के साथ लंबे समय से शारीरिक संबंध थे. बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया. एसएसपी ने शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई की है.  पुलिस लाइन में निवास करने वाली महिला कांस्टेबल की ड्यूटी चार साल पहले राधाष्टमी पर मथुरा के कस्बा बरसाना में लगाई गई थी. वहीं सिपाही चमन खां पुत्र मुन्ने खां निवासी घिरोर जिला मैनपुरी भी ड्यूटी देने पहुंचा, जहां दोनों की मुलाकात हुई. यहां चमन खां ने महिला कांस्टेबल को अपने जाल में फंसा लिया.

 हर जगह से ले जाता अपने साथ

इसके बाद कई स्थानों पर तैनाती रहने के दौरान चमन खां महिला कांस्टेबल को अपने साथ रखता रहा. कुछ समय बाद जिले से सिपाही का स्थानांतरण हो गया तो भी उसने महिला का शारीरिक शोषण जारी रखा.  महिला ने शादी करने का दबाव बनाया तो इनकार कर दिया. इसके बाद पीड़ित महिला कांस्टेबल ने सिपाही की शिकायत 26 मई को एसएसपी सुनील कुमार सिंह से की. एसएसपी ने मामले की जांच महिला थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन कटियार को सौंप दी. जांच में आरोपी सिपाही दोषी पाया गया. वर्तमान में सिपाही जीआरपी मथुरा में तैनात है.

जेल भेजा गया सिपाही

उसके खिलाफ तहरीर के आधार पर शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर मथुरा से गिरफ्तारी कराकर जेल भेज दिया है. पीड़ित महिला कांस्टेबल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी. वहीं एसएसपी सुनील कुमार ने अपना उत्तर प्रदेश को बताया कि महिला कांस्टेबल को शादी का झांसा देकर सिपाही ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था. महिला की शिकायत पर जांच कराई गई तो सिपाही चमन खां दोषी पाया गया.

एटा से अपना उत्तर प्रदेश के संवाददाता आसिफ की रिपोर्ट

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *