थाने में पिट गए विधायक जी, ऐसा मचा बवाल, लखनऊ तक हुई धमक

अपना अलीगढ़ होमपेज स्लाइडर

अलीगढ़: जिले की इगलास सीट से बीजेपी विधायक राजकुमार सहयोगी और पुलिस के बीच गोंडा थाने में ऐसी गुत्थमगुत्था हुई की जिलेभर में जमकर हंगामा मच गया. विधायक राजकुमार सहयोगी ने पुलिस पर पिटाई और कपड़े फाड़ने का आरोप  लगाया है. दरअसल,इगलास से बीजेपी विधायक राजकुमार सहयोगी और SO अनुज सैनी में जमकर मारपीट हुई. विधायक का आरोप है कि, जब वो थाने गए थे तो थानाध्यक्ष, एसओ और दरोगा ने मारपीट की.

कई घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा, धरने पर विधायक और सांसद

थाने में बीजेपी विधायक के साथ मारपीट की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई थाने पर समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा. इतना ही नहीं बीजेपी के सांसद सतीश गौतम  और जिले के अन्य विधायक भी मौके पर पहुंच गए. और पुलिस पर कार्रवाई की मांग करने लगे. थाने में काफी देर तक हंगामा मचा. सांसद सतीश गौतम, ठा. दलवीर सिंह, विधायक अनूप प्रधान भी विधायक राजकुमार सहयोगी के समर्थन में पहुंच गए और पुलिस कार्यप्रणाली पर कार्रवाई की मांग की.

क्या था मामला

दरअसल गोंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले बीजेपी के एक कार्यकर्ता रोहित वार्ष्णेय के साथ दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी. इस मामले में थानाध्यक्ष गोंडा ने बीजेपी के कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. इस बात की जानकारी जब विधायक राजकुमार सहयोगी को हुई तो वह थाना गोंडा में बात करने के लिए पहुंच गए. वहीं पर विवाद इतना बढ़ गया कि, नौबत हाथापाई तक आ गई.

सरकार ने लिया एक्शन

वहीं इस पूरे मामले में सख्‍त ऐक्‍शन लेते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने थानाध्‍यक्ष को सस्‍पेंड करने के आदेश दिए हैं. इसके अलावा एएसपी (ग्रामीण) का स्थानांतरण कर दिया है. अलीगढ़ के आईजी से इस संबंध में शुक्रवार तक रिपोर्ट मांगी गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *