बनारस में हो सकता है महामुकाबला, प्रियंका गांधी को लेकर कांग्रेस में मंथन!

अपना चुनाव होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : 2014 के लोकसभा चुनाव में राजनीति का केंद्र बनी काशी, 2019 में भी महामुकाबले का मैदान बन सकती है. अगर कांग्रेस पार्टी की ओर से हरी झंड़ी मिल गई तो देश की इस हाईप्रोफाइल सीट पर हाईवोल्टेज चुनावी मुकाबला देखने को मिल सकता है. बता दें कि, बीते कुछ दिनों से प्रियंका गांधी के बनाारस से चुनाव लड़ने के कयास लग रहे हैं. सोसल मीडिया पर भी प्रियंका गांधी की टीम की ओर से इस पर राय मांगी गई थी.

फिर छिड़ गया मुलायम परिवार में युद्ध अब अखिलेश-अपर्णा आमने सामने !

प्रियंका गांधी के पति बाड्रा का इशारा
प्रियंका के वाराणसी से चुनाव लड़ने की चर्चाओं को अब उनके पति राबर्ट बाड्रा के बयान ने और हवा दे दी है. बाड्रा ने कहा है कि, प्रियंका गांधी बनारस से चुनाव लड़ने को तैयार हैं बस पार्टी की ‘हां’ का इंतजार है बाड्रा ने कहा है कि, देश की जनता अब बदलाव चाहती है.

कांग्रेस में चल रहा गहन मंथन
दरअसल, प्रियंका गांधी को बनारस से चुनावी मैदान में उतारने को लेकर कांग्रेस पार्टी में गहन मंथन चल रहा है. सूत्रों की मानें तो राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी खुद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और रणनीतिकारों के साथ मिलकर सलाह-मशविरा भी कर रहे हैं.

प्रियंका के लड़ने से पूर्वांचल पर पकड़ होगी मजबूत
बताया जा रहा है कि, पार्टी में एक बड़ा वर्ग प्रियंका गांधी के बनारस से चुनाव लड़ने के पूरी तरह पक्ष में खड़ा है. उन लोगों का तर्क है कि, प्रियंका गांधी का पीएम मोदी के सामने चुनाव लड़ने से कद तो बढ़ेगा ही उससे कहीं ज्यादा पूर्वांचल की सीटों पर बहुत फर्क पड़ेगा. कांग्रेस वैसे भी यूपी में पूर्वांचल में उम्मीद की किरण देख रही है. प्रियंका गांधी को भू पूर्वी यूपी का प्रभार दिया गया है. हालांकि, सोशल मीडिया पर पार्टी की ओर से इस पर अभी तक कुछ खुलकर नहीं कहा जा रहा है.

किसी और दल ने भी नहीं उतारा उम्मीदवार
प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव लड़ने की खबरें केवल हवा में नहीं है सियासी जमीन पर देखें तो पूरा विपक्ष अभी कांग्रेस के आखिरी फैसले पर अपनी-अपनी नजर जमाए हुए है. प्रियंका के काशी से चुनाव लड़ने की चर्चा के चलते सपा-बसपा ने भी अपना कोई उम्मीदवार वहां से नहीं उतारा है. क्योंकि, प्रियंका के चुनाव लड़ने की स्थिति में विपक्ष अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगा. और अगर ऐसा हुआ तो बनारस में महाकुबाला देखने को मिलेगा.

पंचायत ने दी तालिबानी सजा, कांप जाएगी आपकी रुह

राजा भैया का ये ‘दांव’ यूपी की राजनीति में भूचाल ला देगा ?

स्पेशल : भड़काऊ भाषण नहीं भरोसा जीतकर भी बन सकता है मंदिर !

VIDEO: दंतेवाड़ा में नक्सलियों द्वारा किए गए हमले के बीच मां के लिए इमोशमल हुआ जर्नलिस्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *