शोहदों, मनचलों और छेड़छाड़ करने वालों के चौराहों पर लगेंगे पोस्टर

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: बहन, बेटियों और बच्चियों पर बुरी नजर रखने वालों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कड़ा फैसला लिया. महिला अपराधों पर कड़ा रूख अपनाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सूबे में ऑपरेशन दुराचारी चलाने के निर्देश दिए हैं. महिला अपराधो पर नाराजगी जताते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, छींटाकशी, छेड़छाड़, दुर्व्यवहार और दुराचार करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए. बता दें कि,

चौराहों पर लगें पोस्टर

मुख्यमंत्री ने महिलाओं, बच्चियों से छेड़खानी, दुर्व्यहार, अपराध और यौन अपराध में लिप्त अपराधियों के पोस्टर शहर के सार्वजनिक स्थानों पर लगाने के आदेश दिए हैं, ताकि ऐसे लोगों को समाज के सामने लाकर शर्मिंदा किया जा सके.उन्होंने सख्ती से कहा कि कहीं भी महिलाओं के साथ कोई आपराधिक घटना हुई तो संबंधित बीट इंचार्ज, चौकी इंचार्ज, थाना प्रभारी और सीओ जिम्मेदार होंगे।

CM के आदेश में क्या है खास?

छेड़खानी करने वालों पर महिला पुलिसकर्मी करेंगी कार्रवाई

शहर के खास चौक-चौराहों पर महिला पुलिसकर्मी की तैनाती

अपराधियों के मददगार पर भी कार्रवाई की मिली छूट

हर जनपद में विशेष अभियान चलाने की सख्त हिदायत

महिलाओं के साथ हिंसा होने पर संबंधित थाने के अधिकारी जिम्मेवार

चौक-चौराहों पर अपराधियों और बदमाशों के पोस्टर लगाने के निर्देश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *