लखनऊ: सूबे की योगी सरकार लापरवही और लचर कानून व्यवस्था पर कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है.कड़े कानून व्यवस्था पर योगी सरकार पूरा जोर दे रही है और किसी भी कीमत पर योगी सरकार इससे समझौता करती हुई नहीं दिखाई दे रही है. कड़े फैसले लेने की फेहरिस्त में योगी सरकार ने करीब 900 सरकारी वकीलों को बर्खास्त करके एक बार फिर सख्त कार्रवाई का संदेश दे दिया है. और इस कार्रवाई के बाद प्रयागराज से लेकर लखनऊ तक हाहाकार मच गया है।
841 सरकारी वकील बर्खास्त
दरअसल, प्रदेश की योगी सरकार ने 841 सरकारी वकीलों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है।. विधि एवं न्याय विभाग के विशेष सचिव निकुंज मित्तल की तरफ से जारी आदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट में नियुक्त सभी सरकारी वकीलों की सेवाएं खत्म कर दी गई हैं. आदेश के अनुसार इलाहाबाद हाईकोर्ट की प्रधान पीठ से 505 राज्य विधि अधिकारी और हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से 336 सरकारी वकीलों की छुट्टी कर दी गई है. लखनऊ बेंच के दो चीफ स्टैंडिंग काउंसिल की सेवाएं समाप्त की गई हैं तो इसके अलावा 33 एडिशनल गवर्नमेंट एडवोकेट, क्रिमिनल साइड के 66 और 176 सिविल ब्रीफ होल्डर को हटाया गया है. 59 एडिशनल चीफ स्टैंडिंग काउंसिल और स्टैंडिंग काउंसिल की सेवाएं भी समाप्त कर दी ई हैं. अपर महाधिवक्ता विनोद कांत को भी हटा दिया गया है।
586 नए वकीलों की नियुक्ति
इस बर्खास्तगी वाली कार्रवाई के बाद राज्य सरकार ने 586 नए वकीलों की नियुक्ति कर दी. इनमें इलाहाबाद हाईकोर्ट में 366 और लखनऊ खंडपीठ में 220 नए सरकारी वकील नियुक्त किए हैं. माना जा रहा है कि जल्द ही दूसरी लिस्ट भी आ सकती है।
लापरवाही में हुआ ‘एक्शन’
दरअसल, सरकार ने परफॉर्मेंस के आधार पर सेवाएं खत्म की हैं. सरकार इस पर काफी लंबे समय से विचार कर रही थी. पहले स्क्रूटनी की गई. फिर प्लानिंग के बाद देखा गया कि कई सरकारी वकील अनुपस्थित रहते थे। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया।
