ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के शारदा यूनिवर्सिटी के छात्र एहतेशाम बिलाल की सोशल मीडिया एक फोटो सामने आयी है जिसमें बिलाल एक आतंकी के रूप में दिखायी दे रहा है. अपको बता दें कि एहतेशाम बिलाल बीते 6 दिन से लापता था. लेकिन उसे लेकर अब जो बात सामने आ रही है वो बेहद चिंताजनक हैं.
सोशल मीडिया पर एहतेशाम बिलाल की वायरल तस्वीर में दिख रहा है कि वह एसाल्ट राइफल खड़ा है. देखकर साफ पता चल रहा है कि वो इस्लामिक स्टेट ऑफ जम्मू कश्मीर (आइएसजेके) संगठन का आतंकी बन गया है. इसके अलाव तस्वीर के साथ एक ऑडियो भी वायरल हुआ है. सुरक्षा एजेंसी इस मामले की जांच में जुट गयी है.
यह भी पढ़ें : दिसंबर में शुरू होगा राम मंदिर का निर्माण, लखनऊ में बनेगी मस्जिद!
जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसी
आपको बता दें कि एहतेशाम बिलाल श्रीनगर के खानयार का रहने वाला है और वह उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में शारदा यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था. 28 अक्तूबर को दिल्ली से लापता हो गया. गुरुवार को श्रीनगर की प्रेस कॉलोनी में एहतिशाम के पिता बिलाल अहमद सोफी के साथ-साथ उनके परिजनों ने एकत्र होकर उसकी बरामदगी के लिए प्रदर्शन करने लगे.
यह भी पढ़ें : राजा भैया का ये ‘दांव’ यूपी की राजनीति में भूचाल ला देगा ?
वहीं, एहतेशाम के पिता ने इस बारे में बताया कि 28 अक्तूबर को उनकी बात एहतेशाम से हुई तब वह कह रहा था कि वो दिल्ली घूमने आया है. तब उसके पिता ने उससे पूछा की कहां-कहां घूमे तो उसने कैंप पहुंचकर तस्वीर भेजने की बात कही. लेकिन शाम करीब 6 बजे जब उसके पिता ने उसे दोबारा फोन लगाया को फोन ऑफ था और फिर उसकी कोई खबर नहीं आयी. जानकारी दे दें कि उसके बाद जब एहतेशाम सुबह तक वापस नहीं आया तो उसके चचेरे भाई ने नॉलेज पार्क पुलिस से मामले की शिकायत की थी. जिसके बाद पुलिस उसकी तलाशी के लिए सक्रिय हो गयी थी.
यह भी पढ़ें : स्पेशल : भड़काऊ भाषण नहीं भरोसा जीतकर भी बन सकता है मंदिर !
एटीएस को जांच में यह पता चला है कुछ दिनों पहले विश्वद्यालय में एक विवाद के दौरान उसकी पिटाई कर दी गयी थी जिससे वो विश्वद्यालय से काफी नाराज था. लेकिन अब सोशल मीडिया पर आयी तस्वीर से उसके दोस्त और परिवारवालों के होश उड़े हुए हैं.
