यूपी वाले ‘खान, राजपूत, ब्राह्मण, यादव, जाट, क्षत्रिय और शर्मा जी’ ये खबर जरूर पढ़ें

अन्य जिले अपना एनसीआर अपना बुलंदशहर अपना लखनऊ बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर
लखनऊ:  कहने को तो लोग कहते हैं कि, नाम में क्या रखा है. लेकिन उत्तर प्रदेश में देखें तो नाम के अलावा जाति और सरनेम का ऐसे नवाबी शौक है कि, पूछो ही मत, गाड़ियों पर जातियों के जज्बात तो ऐसे ऐसे डिजाइन में उभकर चिपके होते है जैसे हिंदुस्तान की हुकुमत के यही सबसे बड़े हाकिम हो. और तो और नंबर प्लेट की जगह भी ये जाति का पोस्टर लगाकर शहंशाह बन जाते हैं. जातियां लिखी गाड़ी वाले ये लोग रोड और आम जनता को तो कुछ समझते ही नहीं है. लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐसे लोगों का भी इलाज खोज लिया है. वो भी परमानेंट…।
‘खान, राजपूत, ब्राह्मण, यादव, जाट, क्षत्रिय और शर्मा’ जी की आफत
दरअसल, उत्तर प्रदेश में कार-बाइक या किसी भी तरह की गाड़ी पर अगर खां साहब, राजपूत, ब्राह्मण, यादव, जाट, क्षत्रिय और शर्मा जी लिखा मिला तोउसकी गड़ी जब्त कर ली जाएगी. चालान के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी यानि वाहनों पर जाति सूचक शब्द होने पर धारा 177 में चालान या सीज करने की कार्रवाई होगी ।
क्या है मामला…
UP में कार, Bike, बस, ट्रक, ट्रैक्टर और ई रिक्शा पर खान, राजपूत, ब्राह्मण, यादव, जाट, क्षत्रिय समेत तमाम जाति सूचक शब्द दिखते हैं
इसके लिए महाराष्ट्र के शिक्षक हर्षल प्रभु ने PM मोदी को खत लिखा था. IGRS पर जिसमे उन्होंने UP में दौड़ते जातिवादी वाहनों को सामाजिक ताने बाने के लिए खतरा बताया था.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *