‘अपना उत्तर प्रदेश’ की खबर पर लगी मुहर, मुकुल गोयल बने यूपी के नए DGP

अपना लखनऊ अपनी पुलिस होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी के नए डीजीपी के नाम का ऐलान कर दिया.उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी 1987 बैच के आईपीएस अफसर मुकुल गोयल बनाए गए हैं. फिलहाल मुकुल गोयल एडीजी बीएसएफ के पद पर तैनात हैं. बुधवार देर शाम गोयल के नाम की घोषणा हुई. इससे पहले गोयल ने मंगलवार शाम सीएम योगी से मुलाकात भी की थी. इसके बाद से ही उनके नाम पर मुहर लगाए जाने की चर्चा थी।

‘अपना उत्तर प्रदेश’ की खबर पर लगी मुहर

अपना उत्तर प्रदेश न्यूज नेटवर्क ने पहले ही बताया था कि, मुकुल गोयल यूपी पुलिस के सबसे बड़े मुखिया होंगे. इससे पहले जब मुख्यसचिव दिल्ली में लोकसेवा आयोग आए थे तब भी अपने सूत्रों के आधार पर https://apnauttarpradesh.co.in कहा था कि, मुकुल गोयल डीजीपी का पद संभालेंगे, वहीं बुधवार की सुबह भी जब हितेश चंद्र अवस्थी ने अपना चार्ज छोड़ा था और प्रशांत कुमार को चार्ज दिया गया तब भी https://apnauttarpradesh.co.in ने बताया था कि, मुकुल गोयल ही उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी होंगे. और इस खबर पर मुहर लगी ।

मुकुल गोयल का परिचय

1987 बैच के आईपीएस अफसर मुकुल गोयल मूल रूप से यूपी के मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं. मुकुल गोयल आईआईटी दिल्ली से बीटेक हैं और एमबीए भी हैं. यूपी के अपने कार्यकाल में आजमगढ़ के एसपी और वाराणसी,गोरखपुर, सहरानपुर, मेरठ में एसएसपी के पद पर तैनात रह चुके हैं. मुकुल गोयल कानपुर, आगरा, बरेली रेंज के डीआईजी और बरेली जोन के आईजी भी रह चुके हैं. इसके अलावा मुकुल गोयल केंद्र में आईटीबीपी, बीएसएफ, एनडीआरएफ में भी काम कर चुके हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *