लखनऊ. उत्तर प्रदेश के महोबा (Mahoba) शहर कोतवाली क्षेत्र के पचपहरा ग्राम पंचायत के सचिवालय में वैक्सीनेशन (Vaccination) कराने के दौरान महिला ग्राम प्रधान (Woman Gram Pradhan) और उन के देवर से पूर्व ग्राम प्रधान के परिजनों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, महोबा सदर तहसील के पचपहरा गांव की ग्राम पंचायत में कोविड-19 से बचाव को लेकर ग्रामीणों को वैक्सीनेशन लगाने का काम चल रहा था. तमाम ग्रामीण दो गज दूरी का पालन करते हुए लाइनों में लगे थे.
आरोप है कि इसी दौरान पूर्व ग्राम प्रधान का परिजन धीरज यादव शराब के नशे में धुत होकर वहां आया और गाली गलौज करने लगा. इस बात का विरोध करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी.
ये भी पढ़ेंः- ये हैं सीएम योगी के ‘जबरा फैन’, विधानसभा चुनावों में करना चाहते हैं प्रचार
दहशत में है प्रधान का परिवार
दबंगों की करतूत से पूरा प्रधान परिवार दहशत में है. पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है. उर्मिला वर्मा (महिला ग्राम प्रधान) ने बताया कि गांव मे बने सचिवालय मे ग्रामीणों को वैक्सीनेशन का अभियान चल रहा था.
ये भी पढ़ेंः- मेरठ में चर्चा का केंद्र बना ये थानेदार, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया ये पोस्ट
तभी पूर्व प्रधान के परिवार का युवक शराब के नशे वहां आया और विवाद करने लगा. फिलहाल महिला प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है.
