LIVE: अखिलेश और माया का हुआ मेल, सपा- 38 बसपा- 38, अन्य के खाते में गई- 2 सीटें

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : इस साल के अंत में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए बसपा और समाजवादी पार्टी ने गठबंधन का ऐलान कर दिया है.

बीएसपी अध्यक्ष मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहली बार एक साथ मीडिया से मुखातिब हुए. विधानसभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने 29 जनवरी 2017 को राजधानी लखनऊ के ताज होटल से अपने गठबंधन का एलान किया था. वहीं ताज होटल एक बार फिर राजनीतिक वजहों से चर्चा में आया है.

दरअसल शनिवार को उत्तर प्रदेश की राजनीति के धुर विरोधी दल एक साथ मंच साझा करते नजर आएंगे. अखिलेश यादव और मायावती संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर आगामी लोकसभा चुनाव में अपने महागठबंधन का एलान करने जा रहे हैं. इसके लिए सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी व बसपा महासचिव ने प्रेस रिलीज जारी की है. बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव को लेकर सपा और बसपा में गठबंधन को लेकर पहले ही सहमति बन गई है और इसी संबंध में मायावती और अखिलेश के बीच दिल्ली में हुई लंबी बैठक में सीटों के बंटवारे को लेकर भी लगभग आम राय बन गई है.

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, अब होगा गठबंधन लेकिन…’कांग्रेस’

आपको बता दें कि मायावती अपना जन्मदिन मनाने के लिए गुरुवार को राजधानी पहुंच चुकी हैं. साथ ही 20 जनवरी को उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है. इसमें वह चुनावी रणनीति का खुलासा करेंगी. वहीं कांग्रेस ने फिलहाल इस महागठबंधन से दूरी बना रखी है. हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में मिली सफलता से भी इसे जोड़कर देखा जा रहा है. खबरों से जानकारी मिली है कि कांग्रेस बिना किसी के समर्थन के प्रदेश में अपना हाथ आजमाने की कोशिश में है. राहुल गांधी ने इस बारे में अभी तक कोई भी स्पष्ट संकेत नहीं दिया है. वहीं अखिलेश यादव उन्हें साथ लेकर चलने को लेकर बयान देते आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें : कहीं, आपके ब्लड बैंक में भी तो सप्लाई नहीं हो रहा सलाइन वॉटर वाला खून?

राहुल गांधी पर मुख्तार अब्बास नकवी ने साधा निशाना, कहा- ‘कांग्रेस अध्यक्ष अकल से पैदल हैं’

लोकसभा चुनाव 2019: सपा कार्यकर्ताओं को मुलायम सिंह ने दिए टिप्स, कहा…

छात्रों पर मेहरबान योगी सरकार, वजीफा में टूटा ये रिकॉर्ड !

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *