इलाहाबाद के बाद यूपी के इस शहर का नाम बदलने की तैयारी! चुनाव से पहले होगी घोषणा

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

मैनपुरी. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में जिलों के नाम बदलने की कवायद चुनाव आते ही तेज हो गई है. इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने के बाद अब मैनपुरी (Mainpuri) जिले का नाम बदलने की बात की जा रही है. सोमवार को आयोजित जिला पंचायत की बैठक में अध्यक्ष अर्चना भदौरिया के सामने मैनपुरी का नाम बदलकर मयन नगर रखने का प्रस्ताव रखा गया. हालांकि बैठक में काफी देर चर्चा करने के बाद भी पार्षद इस पर एक मत नहीं हुए. वहीं, कुछ सांसदों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड मीटिंग में अन्य सदस्यों ने विरोध करते हुए कहा कि आखिर मैनपुरी का नाम क्यों बदला जाए इसका कारण बताया जाए. जिस पर जवाब देते हुए कहा गया कि हिंदी भाषा की अशुद्धियों के कारण जिले का नाम मैनपुरी हो गया है. हालांकि इस जवाब से सदस्य संतुष्ट नहीं हुए और बहस करने लगे. इसके बाद अगली बैठक में प्रस्ताव पर पुनः विचार होने का निर्णय लिया गया है.

ये भी पढ़ेंः- ‘राजनीति का व्यापार’ करती है बीजेपी, आखिरकार ऐसा क्यों बोले अखिलेश


फिरोजाबाद का बदला जाएगा नाम

इससे पहले खबर आई थी कि प्रदेश के फिरोजाबाद जिले का नाम बदला जाएगा. 31 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई थी. जिसमें फिरोजाबाद का नाम बदल कर चंद्रनगर रखने का प्रस्ताव पारित किया गया था.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *