कहीं आपकी दवाई तो नहीं है बढ़ी हुई तोंद का कारण?

लाइफस्टाइल/हेल्थ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली. आजकल की लाइफस्टाइल में हर इंसान जो प्राइवेट सेक्टर में सर्विस कर रहा है काम से परेशान है. इंसान जितना अपने काम से परेशान है, उससे कहीं ज्यादा शरीर के बढ़ते वजन, निकले हुए पेट और ओबेसिटी को झेल रहा है. दिन के 7 से 8 घंटे बैठकर काम करना पड़ेगा तो पेट को निकलेगा ही. काम का प्रेशर तो है ही साथ ही बिना कोई वक्त के खाना पीना शरीर को और भी ज्यादा नुकसान देता है. असंतुलित लाइफस्टाइल के कारण शरीर में फैट बढ़ना लाजिमी ही है. इसके अलावा कई सारे और कारण हैं, जिसकी वजह से शरीर का वजन बढ़ता है.

जब लाइफस्टाइल ही खराब है तो शरीर कैसे स्वस्थ रह सकता है. बदलते मौसम में अक्सर लोगों को बुखार, जुकाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. कई बार बीमारी के दौरान ऐसी दवा का सेवन कर लिया जाता है, जिससे ओबेसिटी और वजन दोनों ही बढ़ता है. अनहेल्दी लाइफस्टाइल के बीच कई बार जिम और योगा गलत तरीके से करने के कारण भी वजन का बढ़ना लाजिमी है. शरीर के एक हिस्से का बेहिसाब बढ़ना सिर्फ शरीर के आकर्षण को नहीं बल्कि आपके आत्म विश्वास को भी खत्म कर देता है. कई बारे मोटापे के कारण हार्ट प्रॉब्लम, ब्लड प्रेशर, अनिद्रा जैसी समस्याएं हो जाती हैं, जिसको काबू में कर पाना लगभग नामुमकिन सा होता है. ऐसे में इस बात को ध्यान में रखकर दवा लेनी चाहिए, जो हमारे शरीर को खराब न करें. तो आइए इस स्पेशल पोस्ट में जानते हैं कि किस तरह की बीमारी में कौन सी दवाई लेने से आपका शरीर मोटापे का शिकार हो सकता है.

एंटीडिप्रेजेंट दवाई है एक कारण

एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि एंटीडिप्रेजेंट दवाइयों में कुछ केमिकल्स होते हैं, जो शरीर और ब्रेन को तनाव मुक्त कर देते हैं. अगर रेगुलर बेसिस पर इस तरह की दवाई ली जा रही है तो यह नींद को अच्छा करने में मददगार साबित होती है. ज्यादा नींद आने के कारण भी शरीर का वजन बढ़ने लगता है. अगर आप भी इस तरह की दवाई का सेवन कर रहे हैं तो एक बार फिर से सोच लीजिए और डॉक्टर से जल्द से जल्द मुलाकात कर सलाह लीजिए.

मल्टी विटामिन भी सेफ नहीं

मल्टी विटामिन की गोलियां लगातार लेने से मेटाबॉलिज्म की क्रिया तेज हो जाती है और आपका खाना कुछ ही देर में पचने लगता है. यानि की आपको पहले के मुकाबले ज्यादा भूख लगने लगती है, जिससे शरीर का वजन तेजी से बढ़ता है. जानकारों का मानना है कि मल्टी विटामिन की गोलियां सिर्फ डॉक्टरों की सलाह पर ही लेनी चाहिए.

बल्ड प्रेशर की समस्या अब आम हो गई है…

अगर आप भी हाई ब्लड प्रेशर का शिकार हैं और रेगुलर बेसिस पर हवाई लेते हैं तो आपको पानी ज्यादा पीने की जरूरत है. अगर आपके शरीर का वजन तेजी से बढ़ रहा है तो कुछ दिनों के लिए लिक्विड डायट को भी ट्राई किया जा सकता है.

डायबिटीज की दवा भी बढ़ाती है वजन

एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक शुगर के मरीज द्वारा लगातार इंसुलिन लेने से 4 से 5 किलो वजन बढ़ना एक आम बात है. अगर आप भी शुगर के मरीज हैं और वजन नहीं बढ़ाने की चाहत रखते हैं तो नियमित व्यायाम करें. ऐसा करने से आपके शरीर में ओबेसिटी की समस्या नहीं होगी. जानकारों का मानना है कि शुगर के मरीज छोटी-छोटी बातों पर सावधानी बरती जाए तो वजन कभी भी नहीं बढ़ सकता है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *