बुलंदशहर: रिटायर DSP को खोजकर लाओ और ईनाम पाओ

अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर. बुलंदशहर के सिकंदराबाद में फेक एनकाउन्टर मामले में यूपी पुलिस के रिटायर DSP रणधीर सिंह पर 25 हज़ार का इनाम घोषित हो चुका है. बुलंदशहर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने लंबे समय से फरार DSP पर इनाम घोषित कर दिया है. बुलंदशहर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने लंबे समय से फरार DSP पर इनाम घोषित कर दिया है. इनामी रिटायर DSP रणधीर सिंह ने 2002 में बतौर इंस्पेक्टर एनकाउन्टर की अगवाई की थी. हाल ही में

लंबे समय से फरार होने के चलते इनाम घोषित
वहीं इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्प्णी की थी. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर 7 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था. इनामी रिटायर DSP पर बीटेक के छात्र को गुंडा बताकर फेक एनकाउंटर में मारने का आरोप है. एनकाउंटर मामले में अभी भी रिटायर डिप्टी एसपी रणधीर सिंह फरार चल रहे हैं. सिकंदराबाद में हुए फर्जी एनकाउंटर मामले में रिटायर डिप्टी एसपी रणधीर सिंह लगातार फरार रहने पर उसके खिलाफ इनाम घोषित करने की कार्रवाई की गई है. इस मामले में कुछ पुलिसकर्मी न्यायालय में सरेंडर कर जेल जा चुके हैं, जबकि सेवानिवृत डिप्टी एसपी लगातार फरार चल रहा है.

ये भी देखेंः- पुलिस हिरासत में झाड़ू लगाती दिखीं प्रियंका गांधी…. VIDEO

19 साल पहले दिया था फर्जी एनकाउंटर को अंजाम
बता दें कि 19 साल पहले सिकंदराबाद में पुलिस की गोली से प्रदीप कुमार की मौत हो गई थी. जिसके बाद पुलिस ने युवक को लुटेरा बताकर मुठभेड़ में मारे जाने की रिपोर्ट पेश की थी.

ये भी पढ़ेंः- सांसद वरुण गांधी ने अपने ट्वीटर अकाउंट से हटाया ‘बीजेपी’ शब्द, लखीमपुर से जुड़ा है मामला

सिकंदराबाद पुलिस द्वारा जिस युवक को लुटेरा बताया गया, वह बीटेक का छात्र निकला. जिसके बाद पीड़ित पक्ष के अनुसार फर्जी एनकाउंटर में मजिस्ट्रेट जांच से लेकर सीबीसीआईडी की जांच हुई. इन जांच में आरोपी पुलिसकर्मियों का पक्ष लेते हुए छात्र को लुटेरा बताया गया.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *