आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं यूपी के इस चर्चित IPS की पत्नी…

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: दिल्ली की प्रचंड जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी (AAP) ने अब दूसरे राज्यों में भी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कदम बढ़ा दिए हैं. उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी आम आदमी पार्टी (AAP)ने कमर कस ली है. बीते कुछ दिनों से पार्टी में कई बड़े चेहरे शामिल हुए हैं. ।

नूतन ठाकुर ने भी ली सदस्यता
चर्चित आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पत्नी, वकील और सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर (NUTAN THAKUR) ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया. नूतन ठाकुर (NUTAN THAKUR) अक्सर अपने सामाजिक कार्य और RTI को लेकर चर्चाओं में रहती हैं हैं. उनके पति आईपीएस अमिताभ ठाकुर भी हर सरकार में किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहते हैं. नूतन ठाकुर (NUTAN THAKUR) ने गोमतीनगर में लगे कैंप में पार्टी का सदस्यता ली.

नूतन ठाकुर का संदेश
AAP की सदस्यता लेने की जानकारी देते हुए नूतन ठाकुर (NUTAN THAKUR) ने कहा कि, ‘मैं आम आदमी पार्टी (AAP)में शामिल हो रही हूं. मैं पूर्व में भी AAP में थीं, लेकिन दिसंबर 2013 में इस्तीफा दे दिया था. अब मैंने दोबारा इस पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है. मैंने इस पार्टी को अपनी सोच तथा विचारधारा के अनुकूल पाया है. मैं लोक जीवन में पारदर्शिता तथा उत्तरदायित्व के क्षेत्र में काम करती हूं. आप भी इसी उद्देश्य के लिए कार्यरत है. मैं धार्मिक प्रश्नों पर AAP के सहिष्णु तथा समदर्शी सोच से भी प्रभावित हुई हूं. मैं पार्टी को मुझे दुबारा शामिल करने के लिए ह्रदय से धन्यवाद् देती हूं. आप कार्यकर्त्ता के रूप में अपना श्रेष्ठतम योगदान देने का प्रयास करूंगी.’

कई डॉक्टरों ने भी थामी ‘झाड़ू’
आम आदमी पार्टी(AAP)  राजधानी लखनऊ (LUCKNOW) समेत यूपी के तमाम शहरों में कैंप लगाकर मिस्ड कॉल के जरिए लोगों को सदस्य बना रही है. लखनऊ के तमाम बड़े डॉक्टर भी आम के सदस्य बने हैं इनमें डॉ तरुण सिंह, डॉक्टर प्रकाश पांडे, डॉ अनिल यादव, डॉ विकास कनौजिया, डॉ सौरभ, डॉ अजय यादव, डॉ इफ़्फ़त रुखसार सहित शहर के कई प्रतिष्ठित लोगों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई.

23 फरवरी से 23 मार्च तक का अभियान
दिल्ली (DELHI) की तर्ज पर आम आदमी पार्टी (AAP) यूपी में संगठन और सदस्यों के लिए 23 फरवरी से अभियान चला रही है ये अभियान 23 मार्च तक चलेगा. इसमें आम आदमी पार्टी हर समाज के लोगों को जोड़ने का अभियान चला रही है. बताया जा रहा है कि, अबतक करीब 3.5 लाख से ज्यादा लोगों ने सदस्यता ले ली है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *