चुनाव से पहले कांग्रेस का दामन थामेंगे वरुण गांधी? 3 शब्दों में दिया जवाब

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

पीलीभीत. उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी को छोड़ कांग्रेस में शामिल होने की बात पर सांसद वरुण गांधी ने अब बड़ा बयान दिया है. उन्होंने पूरे मसले को सिर्फ तीन शब्दों में समेट कर अपनी बात को खत्म कर दिया. उन्होंने सिफ इतना कहा कि ‘ये सब अफवाह’. हालांकि इससे पहले उनके कांग्रेस में जाने की लगातार चर्चा चल रही थी.

हालात यहां तक आ गए थे कि प्रयागराज में एक कांग्रेस नेता ने सोनिया गांधी के साथ वरुण गांधी की फोटो लगा कर पोस्टर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था और उस पर उनका स्वागत किया जा रहा था. पोस्‍टर पर लिखा था कि कांग्रेस में आपका स्वागत है, साथ ही लिखा था दुख भरे दिन बीते रे भईया अब सुख आयो रे. पोस्टर जारी करने वाले स्‍थानीय नेता इरशाद उल्ला हैं.

ये भी पढ़ेंः- Sarkari Naukri : इलाहाबाद विश्व विद्यालय में मल्टी टास्किंग स्टाफ और डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित कई पदों है नौकरी

सांसद वरुण गांधी ने लखीमपुर में हुई हिंसा के बाद एक के बाद एक ट्वीट कर व सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जताई थी. पार्टी लाइन पर नहीं चलने और विरोधाभासी बयान देने के बाद ये चर्चा शुरू हो गई थी कि वरुण जल्द ही बीजेपी को छोड़ेंगे. इसके साथ ही अफवाह उड़ी की वे कांग्रेस में जा रहे हैं. लेकिन अब वरुण गांधी ने बयान देकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *