नई दिल्ली. कोरोना के बीच बदलते मौसम में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. ऐसे में शरीर पर थोड़ा एक्स्ट्रा ध्यान देने की जरूरत है. अगर आप भी बदलते मौसम में सर्दी, जुकाम, पेट दर्द, थकान, कमजोर इम्यूनिटी जैसी प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं तो ऐसे में अनार आपके काम आ सकता है. जी हां एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि रोजाना सिर्फ एक अनार को खाने से 100 बीमारियां दूर रहती हैं. इसलिए अपना उत्तर प्रदेश आपको बताने जा रहा है अनार खाने के खास फायदे
अनार के रस और बीज का सेवन करने से ये आपके शरीर को कई बीमारियों से बचा जा सकते हैं. अनार का अर्क विटामिन-सी का एक बड़ा स्त्रोत है. जो कि आपको आम फ्लू के खिलाफ बेहतरीन सुरक्षा प्रदान करता है. अनार में फाइबर, विटामिन के,सी, और बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड और भी कई सारे तत्व पाये जाते हैं. जब भी कोई व्यक्ति बीमार होता है तो सबसे पहले उसको अनार का सेवन करने की सलाह दी जाती है.
ये भी पढ़ेंः- Relationship Tips: पार्टनर के साथ रिलेशन बनाने के लिए बेस्ट है ये दिन, रिश्ते होंगे मजबूत
शुगर को नियंत्रित करता है अनार
डायबिटीज के मरीज को अनार जरूर खाना चाहिए क्योंकि अनार हाई ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है. इसके अलावा जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है उन्हें भी अनार खाने की सलाह दी जाती है.
पेट प्रॉब्लम से दिलाएगा छुटकारा
अनार से पेट की समस्याएं भी दूर होती हैं. अनार का अर्क पेट में उन बैक्टीरिया के खिलाफ काम करता है जो पेट में दर्द या कब्ज की पैदा करते हैं. अगर आप पेट की समस्या से जूझ रहे हैं तो अपनी डाइट में अनार शामिल करें.
