नई दिल्ली. दीपावली का मतलब है रौशनी का त्योहार यानि कि चारो तरफ उजाला. हिंदू धर्म -ग्रन्थों के अनुसार दीपावली ही एक ऐसा त्योहार है जिस दिन आप धन की देवी लक्ष्मी से धन-धान्य का आर्शीर्वाद ले सकते है. दीपावली पर लोग अपने घरों में दिए जलाकर अंधकार को दूर करते है जो कि एक तरह से अंधेरे पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिसे अपनाकर आपके घर में धन की बारिश हो सकती है.
दीपावली के दिन करें ये उपाय घर में होगी लक्ष्मी की बरसात:-
1. दीपावली के दिन स्नान के बाद तुलसी की माला बनाकर उसे लक्ष्मी जी के पैरों में अर्पित करें.
2. दीपावली के दिन गरीब सुहागन को सुहाग की सामग्री दान करें.
3. दीपावली के दिन नई झाड़ू खरीदकर पूजा से पहले घर की सफाई करें.
4. दीपावली के दिन लक्ष्मी जी को घर की बनी मिठाई या फिर खीर का भोग लगाए.
5.लक्ष्मी पूजन के दौरान 16 कौड़ियां, एक मोती शंख, 11 हकीक पत्थर, 108 रक्त गुंजा लक्ष्मी जी का जाप करते हुए रखे.
6. 11 गोमती चक्र पूजन में रखे और उन पर हल्दी लगाए.
7. कमल गट्टे की माला से लक्ष्मी मंत्र का जाप करें.
8. दीपावली के दिन माता लक्ष्मी के मंदिर जाकर माता को पोशाक,गुलाब और अगरबत्ती जलाए इससे धन प्राप्ति का मार्ग खुलेगा.
9. दीपावली के दिन तुलसी के पौधे में दिया जलाए इससे आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होगा.
10. दीपावली के दिन पीपल के पेड़ के नीचे देसी घी के दिए जलाने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है.
