VIDEO: कुंभ में बड़ा हादसा, सिलेंडर फटने से लगी दिगंबर अखाड़े के दर्जनभर टेंट में आग

अन्य जिले अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुरू होने वाले कुंभ में बड़ा हादसा हो गया है. सोमवार को यहां स्थित दिगंबर अखाड़े के टेंट में आग लग गई. जिसकी चपेट में दर्जनभर टेंट भी आ गए. आग लगने की घटना के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. अधिकारियों का कहना है कि आग पर काबू पा लिया गया है. यह आग सिलिंडर में ब्लास्ट के कारण लगी थी है.

आपको बता दें कि मंगलवार को प्रयागराज कुंभ में पहला शाही स्नान होना है ऐसे में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे.

 

वहीं घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आग पर काबू पा लिया गया है, जबकि किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. वहां मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि अचानक ही दिगंबर अखाड़े के एक टेंट में आग लग गई थी औऱ साथ वाले टेंटों में भी आग फैल गई.

संगम के पास बनी टेंट सिटी में कई सेक्टर बनाए गए हैं. जहां आग लगी वह सेक्टर 16 का इलाका है. कुंभ प्रशासन के सूचना निदेशक ने बताया है कि टेंट के बाहर खाना बनाया जा रहा था उसी दौरान सिलिंडर ब्लास्ट हो गया औऱ आग लग गई.

यह भी पढ़ें : 1 या 2 नहीं बल्कि इस बार कुंभ में आएंगे इतने करोड़ श्रद्धालु, ये इंतजाम होंगे खास

उनका कहना है कि आग लगने के तुरंत बाद ही इस पर काबू पा लिया गया था. साथ ही हमने सभी को सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां दी हैं लेकिन कुछ लोगों की लापरवाही के कारण इस प्रकार का हादसा हुआ है. बता दें कि प्रयागराज में मकर संक्रांति के अवसर पर पहला शाही स्नान होना है. इस दौरान वहीं करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी हुई है. ऐसे में कुंभ के शुरू होने से पहले ही आग का लगना प्रशासन पर सवाल खड़े करता है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *