UP सरकार ने जन्माष्टमी की छुट्टी की बदली तारीख, 18 की जगह अब इस तारीख को अवकाश

अन्य जिले अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: जन्माष्टमी के पर्व को देखते हुए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. योगी सरकार ने यूपी में जन्माष्टमी पर होने वाली सरकारी छुट्टी का तारीख बदल दी है. 18 अगस्त को होने वाली छुट्टी को कैंसिल करके उसकी जगह 19 अगस्त कर दिया है. जन्माष्टमी की सरकारी छुट्टी पहले 18 अगस्त तय की गई थी. उत्तर प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इसे 18 की जगह 19 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया।

क्यों बदली तारीख…

दरअसल, हिन्दू पंचांग के मुताबिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 19 अगस्त को मनाए जाने की सूचना के आधार पर शासन ने यह बदलाव किया है. प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन जितेन्द्र कुमार ने बुधवार को इस संबंध में शासनादेश जारी किया. इसमें कहा गया है कि 20 अक्तूबर 2021 को जारी शासन की विज्ञप्ति द्वारा वर्ष 2022 के लिए घोषित अवकाशों में 18 अगस्त (गुरुवार) को जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था. इस विज्ञप्ति को संशोधित करते हुए जन्माष्टमी का अवकाश 19 अगस्त कर दिया गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *