लखनऊ. चुनावी साल में सभी सियासी दलों में आरोप-प्रत्यारोप के साथ ही क्रेडिट लेने की होड़ लगी हुई है. इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर तंज कसते हुए हमला बोला है. भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश इकाई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, “जिस हिसाब से कागजी एक्सप्रेसवे का झूठा ढोल अखिलेश यादव पीट रहे हैं, उनका अगला ट्वीट होगा कि “राम मंदिर भी समाजवादी पार्टी की सरकार ने बनवाया है.” यह क्रेडिट भी ले ही लीजिए अखिलेश जी..जब इतना झूठ बोल दिए तो एक झूठ और सही…
इसी ट्वीट में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लिखा, “एक तस्वीर इतिहास के पन्नों से : जब समाजवादियों ने किया था, पूर्वांचल के आधुनिक भविष्य के मार्ग का शिलान्यास. जिसने उप्र व पूर्वांचल के विकास का नक़्शा खींचा वो बीता कल हमारा था और अब ‘नव उप्र’ के लक्ष्य को लेकर चल रहा कल भी हमारा ही होगा… यूपी का विकास होगा बाइस में बदलाव होगा.”
ये भी पढ़ेंः- गारंटी है! ये ऑडियो सुन आप भी करेंगे बीजेपी विधायक की तारीफ
इससे पहले सोमवार को अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे सपा की देन है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ सपा के कामों का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं. अखिलेश यादव ने कहा कि 16 नवंबर को होने वाला उद्घाटन सपा के कामों की नक़ल है, क्योंकि पांच साल पहले उनकी सरकार ने आगरा एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमान उतार कर दिखा दिया था.
