नई दिल्ली. अक्सर देखा जाता है कि, लोगों को सुबह उठते ही चाय पीने की आदत होती है, इसके बिना उनको शौच नहीं होती, लेकिन शायद लोग नहीं जानते कि, ये आदत बहुत हानिकारक है. इसकी जगह नीबू-पानी-शहद का सेवन करना चाहिए.
कैसे करें सेवन…
सुबह उठते ही एक गिलास (करीब 200 ग्राम) पानी में आधा नींबू और एक चम्मच शहद घोलकर छान लें. गर्मियों में पानी सादा होना चाहिए और सर्दियों में थोड़ा गुनगुना लिया जा सकता है, लेकिन पानी ज्यादा गर्म ना हो .
क्या होगा लाभ
ऐसा करने से पेट अच्छी तरह साफ होता है, आंतें क्रियाशील होती हैं और कितना भी पुराना कब्ज हो आसानी से कट जाता है. इससे भूख भी बढ़ती है और लटके हुए पेट सामान्य होते हैं. शहद हमारे शरीर में रोगों का मुकाबला करने की ताकत बढ़ाता है. नींबू न मिलने पर साधारण पानी में शहद घोलकर भी पिया जा सकता है. यदि शहद भी न मिले तो नीबू-पानी या केवल सादा पानी अवश्य पीना चाहिए .
