लखनऊः अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रदेश की महिलाओं को तोहफा देने वाले हैं. योगी आदित्यनाथ बुधवार (6 मार्च) को खास महिलाओं के लिए 25 एसी पिंक बसों का उद्घाटन करने वाले हैं.
बसों के साथ देंगे यह खास तोहफा
इसके साथ 10 एसी जनरथ, 40 इंटरसेप्टर और ट्रायल पर चले रहे परिवहन विभाग के ऑनलाइन प्रदूषण जांच केंद्र, फिटनेस सेंटर और नीलामी योजना को भी प्रदेश में लागू करेंगे. मुख्यमंत्री के गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान सोमवार को यह निर्णय लिया गया.
क्यों खास है पिंक बटन
पिंक बसों में पैनिक बटन, सीसीटीवी कैमरे समेत महिला सुरक्षा से जुड़ी तमाम तकनीकी सेवाएं प्रदान की गई हैं. इस योजना के अंतर्गत गोरखपुर को तीन बसें मिली हैं.
