Purvanchal Expressway LIVE Updates: जब शिलान्यास किया तब नहीं सोचा था कि इस एक्सप्रेस वे पर मैं विमान से उतरूंगा- PM

होमपेज स्लाइडर

Purvanchal Expressway Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने के लिए उत्तर प्रदेश आ रहे हैं. पीएम मोदी लॉकहिड मार्टिन सी-130 हेरकयूलिस से दोपहर डेढ़ बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लैंड करेंगे. प्रधानमंत्री की अगुवायी के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे. वहीं, पीएम मोदी 341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन के बाद भाषण भी देंगे. बता दें, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे योगी आदित्यनाथ का मेगा प्रोजेक्ट है. वहीं, जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी के भाषण के बाद करीब आधे घंटे का एयर शो भी होगा. जिसमें देश के फाइटर जेट अपने देश का दम ख़म दिखायेंगे.

LIVE UPDATES:

सुल्तानपुर में आकर यूपी का सामर्थ्य देख लें- प्रधानमंत्री  प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया में जिसे भी यूपी के सामर्थ्य पर, यूपी के लोगों के सामर्थ्य पर जरा भी संदेह हो, वो आज यहां सुल्तानपुर में आकर यूपी का सामर्थ्य देख सकता है.

प्रधानमंत्री ने अवधी बोली में अपने संबोधन की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का इंतजार था, आज उन्हें इसकी सौगात मिल रही है. उन्होंने साल 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का भी जिक्र किया.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर कहा, ‘आज से 3 साल पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास का कार्यक्रम संपन्न हुआ था. पिछले 19 महीने से पूरी दुनिया कोविड महामारी का सामना कर रही है. इसके बावजूद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन संपन्न होने जा रहा है. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सिर्फ आवागमन का माध्यम नहीं बल्कि पूर्वी यूपी जो आजादी के बाद से भौतिक विकास के मापदंडों को पूरा करने में विफल रहा था. उस पूर्वी यूपी को विकास की नई जीवन रेखा के रूप में स्थापित किए जाने वाले प्रयास का हिस्सा होगा.’

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *