लखनऊ: सऊदी अरब के एक दिन बाद भारत में भी रमजान (RAMZAAN) का चांद दिखाई दिया. लोगों ने चांद के दीदार के साथ ही एक दूसरे को रमजान (RAMZAAN) की मुबारकबाद की. लखनऊ में मरकज चांद कमेटी के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने रमजान (RAMZAAN) का चांद देखकर कल से रमजान (RAMZAAN) का ऐलान किया. इस दौरान मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और मौलाना सूफियान निजामी के अलावा तमाम बड़े मुस्लिम धर्मगुरू मौजूद रहे.
खुद सड़कों पर उतरे मौलाना खालिद रशीद
चांद के दीदार के बाद मुस्लिम धर्मगुरु खालिद रशीद फिरंगी महली ने लोगों से घरों में रहकर इबादत करने की अपील कि, इतना ही नहीं खुद अपनी गाड़ी पर बैठकर पुराने लखनऊ की सड़कों पर निकल आए हैं लोगों से अपील कि, आप लोग नमाज़ घर में पढ़े तरावीह भी घर में पढ़े, इबादत में कोई कमी ना हो मगर सब घर पर ही रहें लॉकडाउन का पालन कराते हुए उन्होंने कहा कि, सरकार के आदेशों का पालन करें मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली खुद ही सड़कों पर ये अनाउसमेंट करते दिखे.
दूसरे धर्मगुरुओं ने भी की अपील
रमजान (RAMZAAN) में हर बार मस्जिदों में नमाजदारों की भीड़ दिखाई देती रही है लेकिन इस बार कोरोना के चलते सभी मुस्लिम धर्मगुरू अपील कर रहे हैं कि, अच्छे से इबादत करें घर पर रहकर इबादत करें.
