गाजियाबाद: प्रदूषण के परिवेश में दमघोटू हो रही हवा का कहर केवल दिल्ली तक ही सीमित नही है बल्कि इसका असर पूरे दिल्ली एनसीआर में महसूस किया जा सकता है. बात करें गाजियाबाद की तो जिले में वायु प्रदूषण के हालात लगातार खतरनाक हो रहे हैं.
केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को गाजियाबादका एयरक्वालिटी इंडेक्स जहां 410 रहा वहीं रविवार को भी ये आंकड़ा कम नहीं हुआ. शाम 7 से 8 बजे पीएम-10, 470 औऱ पीएम-2.5 भी 316 माइक्रोग्राम प्रतिघनमीटर तक दर्ज किया गया.
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अशोक तिवारी के मुताबिक प्रदूषण के लेबल में थोड़ी कमी दर्ज की गई है. वही इस इलाके में हवा की स्पीड आठ किलोमीटर प्रतिघंटा है. इस हवा की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा होने पर प्रदूषण में भारी गिरावट आ सकती है. लेकिन फिलहाल प्रदूषण की हीलत में जल्द सुधार की सूरत दिखाई नहीं दे रही है. हालांकि, सोमवार की सुबह निकली धूप ने लोगों को राहत दी है.
प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए डॉक्टर सांस के मरीजों को घर रहने की सलाह दे रहे हैं. वहीं बच्चों औरगर्भवती महिलाओं को विषेश ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं.
