लखनऊ. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पत्नी और पूर्व सांसद डिंपल यादव (Wife Dimple Yadav) और बेटी टीना यादव (Teena Yadav) कोरोना संक्रमित पाई गई हैं. डिप्टी सीएमओ मिलिंद वर्धन ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि डिंपल यादव और उनकी बेटी टीना को कोई सिम्प्टम नहीं है. फिलहाल दोनों होम आइसोलेशन में हैं.
डिंपल यादव ने ट्वीट किया, मैंने कोविड टेस्ट कराया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है. मैं पूरी तरह से वैक्सिनेटेड हूं और कोई भी लक्षण अभी दिखाई नहीं दे रहे है. अपनी और दूसरों की सुरक्षा की दृष्टि से मैंने खुद को अलग कर लिया है. हाल फिलहाल मुझसे मिलने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वे अपना टेस्ट जल्द कराएं.
मैंने कोविड टेस्ट कराया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है।
मैं पूरी तरह से वैक्सिनेटेड हूं और कोई भी लक्षण अभी दिखाई नहीं दे रहे है।
अपनी और दूसरों की सुरक्षा की दृष्टि से मैंने खुद को अलग कर लिया है।
हाल फिलहाल मुझसे मिलने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वे अपना टेस्ट जल्द कराएं।
— Dimple Yadav (@dimpleyadav) December 22, 2021
दूसरी लहर में कोरोना संक्रमित हुए थे अखिलेश यादव
गौरतलब है कि दूसरी लहर के दौरान अखिलेश यादव भी पॉजिटिव हो गए थे. हालांकि, कुछ एहतियात बरतने के बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी. बता दें कि देश-दुनिया में ओमिक्रॉन (Omicron) की दहशत के बीच एक बार फिर से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कोरोना सिर उठाने लगा है.
उत्तर प्रदेश (UP News) में कोरोना वायरस (Coronavirus) ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है. बीते 24 घंटे में राज्य मे कोरोना वायरस के 23 नए मामले सामने आए हैं, जिससे एक बार फिर योगी सरकार हरकत में आ गई है. कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए योगी सरकार ने अस्पतालों में बेडों की संख्या दोगुने करने के निर्देश दिए हैं. फिलहाल, उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या 211 है
