Shri Ganesh Puja: बुधवार को करें गणेश जी की पूजा, इन मंत्रों से मिलेगी कार्य में सफलता

धर्मकर्म होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली. हिंदू धर्म में प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित होता है. बुधवार का दिन भगवान श्री गणेश को समर्पित है. गणेश को प्रथम पूज्म और विघ्न हारक माने जाते हैं. शास्त्रानुसार कोई भी कार्य करने से पहले गणेश की वंदना करना शुभ माना जाता है. जबकि सप्ताह के हिसाब से बुधवार को श्रीगणेश की पूजा का विशेष दिन माना जाता है.

इस दिन सुबह उठकर स्नानादि कार्यों से निवृत होकर गणपति महाराज को दूर्वा की 11 या 21 गांठें अर्पित करें. इसके अलावा धूप-दीप दिखाकर, पुष्प अर्पित कर गणेश वंदना का पाठ करने से लाभ मिलता है. जिन लोगों के जीवन में बार-बार बाधाएं आ रही हैं उन्हें भी गणेश जी की पूजा करने की सलाह दी जाती है.

बुधवार को इस विधि से करें गणेश जी का पूजन (Worship Ganesh ji with this method on Wednesday)

– सुबह उठकर स्नान आदि करने के बाद भगवान गणेश के व्रत का संकल्प लीजिए.

– इसके बाद सामने चौकी पर गणेश भगवान की मूर्ति स्थापित करें.

– इसके साथ ही श्री गणेश यन्त्र की भी स्थापना करें.

– अब भगवान गणेश को पुष्प, धूप, दीप, कपूर, रोली, मौली लाल, चंदन, मोदक आदि अर्पित करें.

– इसके बाद ॐ गं गणपतये नमः का जाप 108 बार करें.

– अब गणेश जी को सिंदूर का तिलक लगाएं. उसके बाद भगवान गणेश जी की आरती करें.

– बुधवार के दिन सुबह स्नान के बाद भगवान श्री गणेश को दूर्वा की 11 या 21 गांठे चढ़ायें. ऐसी मान्यता है कि भगवान गणेश को दूर्वा बहुत ही प्रिय है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *