4 IPS अधिकारियों के ट्रांसफरों से लेकर 69000 सहायक शिक्षक भर्ती मामले पर बड़ा अपडेट, पढ़ें 11 बजे तक की बड़ी खबरें

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना के 59 नए मरीज मिले, लखनऊ 12, गाजियाबाद 16, गौतमबुध नगर में 5, गोंडा 4, प्रयागराज 3, वाराणसी, झांसी, मेरठ में 2-2, अलीगढ़, उन्नाव और बिजनौर में दो-दो केस, प्रदेश में अब एक्टिव केसों की संख्या 323 हुई.

➡️लखनऊ- यूपी में 4 IPS अफसरों के तबादले, रुचिता चौधरी पुलिस अधीक्षक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, अपर्णा गौतम पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट लखनऊ बनीं, नेजाम हसन पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, अष्टभुजा प्रसाद सिंह पुलिस अधीक्षक यातायात लखनऊ बने.

➡️लखनऊ- 69000 सहायक शिक्षक भर्ती का मामला, अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री के घर का किया घेराव, कल भी अभ्यर्थियों ने किया था आवास का घेराव, 6000 सीट देने से नाखुश है आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थी.

➡️लखनऊ- लखनऊ एयरपोर्ट के बाहर यात्रियों का हंगामा, चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हंगामा, सऊदी अरब जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट रद्द, अचानक रद्द होने से नाराज यात्रियों ने काटा हंगामा.

➡️लखनऊ- KGMU के कुल सचिव के खिलाफ जांच शुरू, मंडलायुक्त 20 दिनों में जांच कर शासन को देंगे रिपोर्ट, मृतक आश्रित कर्मचारियों की बर्खास्तगी में भेदभाव मामला.

➡️लखनऊ- राजेंद्र गौतम BSP के नए जिलाध्यक्ष बनाए गए, अखिलेश अंबेडकर को मंडल में शिफ्ट किया गया, अखिलेश अंबेडकर को मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया गया.
➡️लखनऊ- बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास पहुंचे अभ्यर्थी, 69 हजार शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी पहुंचे आवास, आवास पर अपनी मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन.

➡️फर्रुखाबाद- फर्रुखाबाद-कासगंज एक्स्प्रेस में लगी आग, चलती ट्रेन में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप, आग लगने से आधा दर्जन यात्री झुलसे, उपचार के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती, ट्रेन की बोगी से कूदकर यात्रियों ने बचाई जान, तीन घण्टे तक धू धू कर जली ट्रेन, आग लगने से पूरी बोगी जलकर खाक, ट्रेन में नहीं थे आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम, ट्रेन के चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टला, ड्राइवर ने आग लगने पर समय से रोक दी ट्रेन, फर्रुखाबाद-कासगंज एक्सप्रेस कासगंज से आ रही थी, ट्रेन संख्या 05389 की चौथी बोगी में लगी आग, फर्रुखाबाद के हथियापुर के पास की घटना.

➡️गोंडा- पैमाइश ना हो पाने से युवक परेशान, सामान्य पैमाइश की जमीन को बताया जा रहा विवादित, धारा 24 के अंतर्गत पैमाईश वाले कई मामले तहसील में लंबित, दबाव में लेखपाल नहीं कर रहे हैं पैमाइश, जबरदस्ती बताया जा रहा धारा 24 का मामला, शिकायत करने पर लगायी जा रही बार-बार एक ही रिपोर्ट, तरबगंज तहसील के गडसर गांव का मामला.

➡️बुलंदशहर- भाजपा नेता राजपाल सिंह लोधी पर जानलेवा हमला, जन विश्वास यात्रा के कार्यक्रम का निरीक्षण करने पहुंचे थे, भाजपा नेता की पत्नी,2 अन्य साथियों पर हुआ हमला, बीजेपी विधायक देवेंद्र सिंह लोधी के समर्थकों पर आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, औरंगाबाद थाना क्षेत्र के इलना गांव का मामला.

➡️चित्रकूट- तेंदुए ने महिला के पर किया जानलेवा हमला, गले, सीने और चेहरे पर किया जानलेवा हमला, महिला बेहोश,2 युवतियां शोर मचाते भागी, बहिलपुरवा थाना के प्लांटेशन के पास की घटना.
बहिलपुरवा क्षेत्र के प्लांटेशन के पास की घटना.

➡️मथुरा- थाना हाईवे इंस्पेक्टर की सराहनीय पहल, शहीद बबलू सिंह के बेटे द्रोणा का जन्मदिन, जानकारी मिलने पर हाईवे पुलिस पहुंची घर, जन्मदिन मनाने आई पुलिस को देख खुश हुए लोग, हाईवे के बालाजीपुरम में है शहीद बबलू सिंह का घर.

➡️मथुरा- वृंदावन के मंदिरों में कोरोना को लेकर बड़ी लापरवाही, विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, जनपद में कोरोना से के 5 कोरोना केस मिले हैं.

➡️आगरा- पीआरडी जवान के पुत्र को दबंगों ने पीटा, कुल्हाड़ी से हमलाकर किया लहूलुहान, खेत की मेड़ के विवाद में मारपीट, बाह के जोध पुरा गांव का मामला.

➡️सीतापुर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगमन आज, कई योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे, 2 बजे लहरपुर पहुचेंगे सीएम योगी, लहरपुर विधानसभा के सूर्यकुण्ड में होगा कार्यक्रम.

➡️रायबरेली- जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, पीड़ित महिला ने शिकायती पत्र दिया, गुरबक्शगंज क्षेत्र के आसाराम के पुरवा का मामला.

➡️जौनपुर- पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, बदमाशों ने पुलिस पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 2 बदमाश घायल, घायल बदमाशों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, 20 हजार नगद,2 तमंचा,बाइक बरामद किया, 20 दिसंबर को बदमाशों ने 2 लाख की थी लूट, जलालपुर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़.

➡️औरैया- अस्पताल में दारू पार्टी की खबर चलाना पढ़ा भारी, गुंडे अस्पताल कर्मियों ने पत्रकार पर किया हमला, घात लगाए बैठे गुंडे ने पत्रकार पर किया हमला, बिधूना कोतवाली इलाके का मामला.

➡️कानपुर देहात- ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, भोगनीपुर के दलेलनगर रेलवे ट्रैक का मामला.

➡️चित्रकूट- ठंड और घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, शीतलहर के चलते डीएम का आदेश, प्राथमिक,जूनियर स्कूल बंद करने के आदेश.

➡️चंदौली- अनियंत्रित बस पलटने से कई यात्री घायल, बस में सवार थे 20 यात्री,4 को आईं चोटें, पुलिस ने घायलों को पहुंचाया चिकित्सालय, अलीनगर के NH2 रेवसा गांव के पास की घटना.

➡️नोएडा- जिले में 5 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, जिले में अबतक मरीजों की संख्या 59 पहुंची, जिले में 3 जनवरी से बच्चों को लगेगी वैक्सीन, 27 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगी बूस्टर डोज, जिला स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां की शुरू.

➡️अम्बेडकरनगर- ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राला सड़क किनारे पलटा, ट्रैक्टर ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान, ट्राले की चपेट में आए खंभे हुए छतिग्रस्त, इलाके की विद्युत आपूर्ति हुई ध्वस्त, अकबरपुर के जलालपुर रोड की घटना.

➡️नोएडा- बारिश में बाइक फिसलने से बड़ा हादसा, हादसे में युवती समेत 2 की हुई मौत, 2 बाइक सवार बुरी तरह घायल,एक गम्भीर, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सेक्टर 58 थाना क्षेत्र के सेक्टर 62 की घटना.

➡️आगरा- लड़की हूं लड़ सकती हूं का वर्कशॉप आज, सूरसदन प्रेक्षाग्रह में कांग्रेस की वर्कशॉप का आयोजन, पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा होंगी शामिल, नेटा डिसूजा और अभिनेत्री काम्या पंजाबी होगी शामिल, कांग्रेस की नीतियों के बारे में दी जाएगी जानकारी.

➡️बरेली- अस्पताल में डॉक्टर के पर्स से पैसे, अंगूठी की चोरी, इलाज कराने आई महिला के तीमारदार ने की चोरी, चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, घटना के बाद से आरोपी महिला मौके से फरार, कोतवाली के जिला अस्पताल परिसर की घटना.

➡️कानपुर देहात- फंदे से लटका मिला युवक का शव, पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस को बिना सूचना दिए किया अन्तिम संस्कार, डेरापुर थाने के फत्तेपुर गांव का मामला.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *