अटल रत्न सम्मान से सम्मानित की गईं कवयित्री रुपा पाण्डेय सतरूपा

अपना एनसीआर होमपेज स्लाइडर

लखनऊ. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपई के जन्मदिन के मौके पर लखनऊ में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पंडित दीनदयाल सभागार में पत्रकारों के राष्ट्रीय संगठन- प्रिंट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश के श्रम राज्यमंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा कवयित्री रुपा पाण्डेय सतरूपा को साहित्य जगत में उनके योगदान के लिए उन्हें अटल रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया.

श्रद्धेय अटल को समर्पित इस कार्यक्रम में भारत के कोने कोने से चुनिंदा साहित्य , कला पत्रकारिता, समाजसेवा आदि क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले महानुभावों को सम्मानित किया गया.

 

ये भी पढ़ेंः- ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’, प्रियं गांधी के चुनावी मैराथन में दिखा लड़कियों का दम; देखें VIDEO

 

इस कार्यक्रम के आयोजक अज़ीज़ सिद्दीकी जी और अध्यक्षता मशहूर शायर सुल्तान शाकिर हाशमी साहब जी ने की. इस अवसर पर कवियों शायरों द्वारा अटल जी पर पढ़ी गई रचनाएं भी शानदार थीं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *