लखनऊ. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) से ठीक पहले योगी सरकार (Yogi Govt) सौगातों की बौछार करने वाली है. पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय बढ़ाने के ऐलान के बाद अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्राइमरी स्कूलों में कार्यरत शिक्षामित्रों (Shiksha Mitra Salary, रसोइयों (Rasoiya Salary) और अनुदेशकों को तोहफा देने के मूड में है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 दिसंबर यानी बुधवार को शिक्षामित्रों, रसोइयों और अनुदेशकों (Anudeshak Salary) की सैलरी बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं. बता दें कि बेसिक शिक्षा विभाग ने सरकार के पास इस संबंध में प्रस्ताव काफी पहले भेजा था. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुधवार को रसोइयों और अनुदेशकों के साथ एक संवाद कार्यक्रम है.
ये भी पढ़ेंः- ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’, प्रियं गांधी के चुनावी मैराथन में दिखा लड़कियों का दम; देखें VIDEO
लखनऊ के अटल बिहारी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर यानी केजीएमयू में यह संवाद आयोजित किया जा रहा है और माना जा रहा है कि इसी दौरान मुख्यमंत्री मानदेय बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं. उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों के मानदेय में 1500 रुपए, अनुदेशकों में 1000 रुपए, केजीबीवी के हेड कुक व रसोइयों के मानदेय में 1000 रुपए और रसोइयों में 500 रुपए की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है.
