लखनऊ/उन्नाव. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhliesh yadav) की चुनावी जनसभा उन्नाव के जीजीआईसी मैदान में. पूरा मैदान सपा के बैनर और झंडों से पटा. सुबह 11:30 बजे अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर उतरेगा. यहां चुनावी जनसभा करके चकलवंशी, सफीपुर होते बांगरमऊ शांति राइस मिल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. यहां से विधानसभा क्षेत्र मोहान भी जाएंगे. इसके बाद अखिलेश यादव 28 दिसंबर को जिले की 6 विधानसभा में से 4 विधानसभा से गुजरेंगे.
नए साल में यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव (5 State Assembly Elections 2022) होने हैं. लेकिन इन सबके बीच कोरोना के बढ़ते खतरे ने चिंता में डाल दिया है. उसमें भी ओमिक्रॉन (Coronavirus Omicron variant) जैसे तेजी से संक्रमित करने वाले वेरिएंट ने भी डरा दिया है. इस नई मुसीबत के बीच आज से चुनाव आयोग की टीम यूपी दौरे पर जा रही है, जहां अधिकारी तैयारियों का जायजा लेंगे, साथ ही सभी दलों से बातचीत करेंगे.
ये भी पढ़ेंः- ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’, प्रियं गांधी के चुनावी मैराथन में दिखा लड़कियों का दम; देखें VIDEO
पिछले हफ्ते इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजनीतिक रैलियों पर रोक लगाने और चुनाव टालने का सुझाव दिया था. वहीं, सुप्रीम कोर्ट में भी पांचों राज्यों में रैलियों पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका दायर हुई है. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.
