लखनऊः लोकसभा चुनावों की तैयारी में बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के स्टार प्रचारकों की लिस्ट को जारी कर दिया है. इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम टॉप पर है. स्टार प्रचारकों की लिस्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के रण में बीजेपी के लिए वोट की अपील करने के लिए अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, उमा भारती भी उतरेंगे.
नरेंद्र मोदी, अखिलेश यादव या प्रियंका, 2019 में पूर्वांचल किसका ?
आडवाणी और जोशी का नाम नहीं…
खास बात ये है कि इस लिस्ट में बीजेपी ने एक बार फिर अपने वरिष्ठ नेताओं को स्थान नहीं दिया है. इस लिस्ट में लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी का नाम नहीं है. माना जा रहा है कि 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी इन्हें दूर ही रखना चाहती है.

उमा भारती करेंगी प्रचार
इन लोकसभा चुनावों के रण में ना उतरने का फैसला करने वाली उमा भारती पार्टी के लिए प्रचार करती हुई नजर आएंगी. पार्टी के सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक, उमा भारती को उत्तरी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है. बता दें कि वर्तमान में उमा भारती, केंद्रीय जल संसाधन मंत्री के पद का कार्यभार संभाल रही हैं.
