नई दिल्ली. सारी दुनिया बाहें फैलाकर नए साल (Happy New Year 2022) का स्वागत कर रही है. नए साल में अंतरिक्ष यात्रियों ने भी धरती पर रहने वाले लोगों को एक अलग अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं. वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष से धरती का एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हैं. वैज्ञानिकों ने इंस्टाग्राम पर अंतरिक्ष से पृथ्वी के कुछ टाइम लैप्स वीडियो शेयर किए हैं जिनमें रात के वक्त जगमगाती पृथ्वी के अद्भुत नजारे को देखा जा सकता है.
ये चारों वीडियो यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए हैं. ये टाइम लैप्स अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से बनाए गए हैं. पहले वीडियो में रात के वक्त अंतरिक्ष से जगमगाती पृथ्वी नजर आ रही है. देखें ये खूबसूरत वीडियो…
View this post on Instagram
समुद्री इलाकों में कड़कड़ाती बिजली और तूफान को भी साफ देखा जा सकता है जो किसी स्ट्रीट लाइट की तरह लग रहा है. दूसरे वीडियो में दिन से रात और फिर दोबारा रात से दिन की ओर बढ़ती पृथ्वी को देखा जा सकता है.
