दिल्ली/लखनऊ: 1 सितंबर की सुबह अगस्त के महीने की सैलर शायद ही अभी लोगों के खाते में आई हो, लेकिन उससे पहले ही महंगाई ने जेब पर डाका डाल दिया. एक बार फिर गैस की कीमतो में हुई बढ़ोतरी ने आम आदमी की पेशानी पर परेशानी के बल डाल दिए.दरअसल, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है. 15 दिन में ही गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये महंगा हो चुका है।
कितना हुआ दाम, पहले कब बढ़ा था
आज यानी एक सितंबर को 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इससे पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने 18 अगस्त को गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा किया था. दिल्ली में अब 14.2 किलोग्राम के गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा हुआ है. इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का दाम बढ़कर 884.50 रुपये हो गया है।
इस साल सिलेंडर 190 रुपये महंगा हुआ
एक जनवरी से लेकर आज तक इन आठ महीनों में सिलेंडर की कीमतों में 190 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है. एक जनवरी को दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 694 रुपये थी जो कि अब बढ़कर 884.5 रुपये पर पहुंच गई. साल 2021 में फरवरी में सिलेंडर का दाम बढ़कर 719 रुपये हो गया. इसके बाद सिलेंडर का दाम 15 फरवरी को 769 रुपये, 25 फरवरी को 794 रुपये, 1 मार्च को 819 रुपये, 1 अप्रैल को 809 रुपये, 1 जुलाई को 834.5 रुपये, 18 अगस्त को 859.5 रुपये हो गया था।
विपक्ष का सरकार पर निशाना
इस कीमत वृद्धि के बाद सरकार एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर आ गई है.. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत तमाम नेताओं ने गैस की कीमतें बढ़ने पर विरोध जाताया है, राहुल गांधी ने ट्वीट किया है कि… ‘जनता को भूखे पेट सोने पर मजबूर करने वाला ख़ुद मित्र-छाया में सो रहा है…लेकिन अन्याय के खिलाफ देश एकजुट हो रहा है।’
