Mathura assembly Seat: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) को मथुरा से विधानसभा का टिकट देने की मांग उठी है. भाजपा के राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव ने पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा को पत्र लिखकर मथुरा से योगी आदित्यनाथ को मैदान में उतारने पर विचार करने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा स्वप्न में आकर ऐसी प्रेरणा दी. ब्रज क्षेत्र का कण-कण चाहता है कि योगी मथुरा से ही विधानसभा चुनाव लड़ें.
भोगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक और प्रदेश के आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने भी इस मांग का समर्थन किया है. इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद ऐलान कर चुके हैं कि वे 2022 के विधानसभा चुनाव में किसी भी सीट के खड़े होने के लिए तैयार हैं. योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वे विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. जहां तक सीट का सवाल है, जहां से पार्टी तय करेगी, वे पर्चा दाखिल कर देंगे. ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा जब योगी विधानसभा लड़ेंगे.
