UPSSSC Lekhpal Notification 2022: यूपी लेखपाल पद के लिए 8 हजार भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

जॉब्स/एजुकेशन होमपेज स्लाइडर

UPSSSC Lekhpal Notification 2022 : यूपी लेखपाल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. सरकार ने इसमें 8 हजार से अधिक रिक्तियां निकाली हैं. अर्हता वाले अभ्यार्थी इसमें आवेदन कर सकते हैं. जानकारी के अनुसार ऐसे छात्र जिन्होंने यूपी पीईटी 2021 एग्‍जाम (UP PET 2021 exam) क्‍वालिफाई कर लिया है. वे लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन 07 जनवरी से शुरू होंकर 28 जनवरी तक होंगे. बताया गया है कि फॉर्म ऑनलाइन http://upsssc.gov.in/ भरे जाएंगे.
upsssc

कुल 8085 रिक्त पदों पर भर्ती
यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्‍शन कमीशन (UPSSSC) ने कुल 8085 लेखपाल के रिक्‍त पद पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. जानकारी के अनुसार जो उम्‍मीदवार यूपी पीईटी 2021 एग्‍जाम (UP PET 2021 exam) पास कर गए हैं. वह इसका आवेदन कर सकेंगे.

ये भी पढ़ेंः- Omicron Symptom: ओमिक्रॉन का ये लक्षण है बहुत ही आम, आज ही पहचानिए

ये हैं पद
अनारक्षित – 3271 पद
SC – 1690 पद
ST – 152 पद
OBC – 2174 पद
EWS – 798 पद
upsssc 2022

स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट
जानकारी के अनुसार इन पदों पर उम्‍मीदवार अपने UPSSSC PET Scorecard के आधार पर ही भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे. कैंडिडेट्स के स्‍कोर के आधार पर ही आवेदन शॉर्टलिस्‍ट किए जाएंगे.

इतनी होनी चाहिए उम्र
जानकारी के अनुसार उम्‍मीदवार की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. उम्‍मीदवारों को 25/- रुपये के आवेदन शुल्‍क के साथ अपना आवेदन दर्ज करना होगा. इसके अलावा दर्ज आवेदन में 04 फरवरी तक संशोधन करने की भी छूट दी जाएगी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *