प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल देंगे समाजवादी पार्टी को वोट, बताई यह वजह

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

फिरोजाबाद : लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के खिलाफ ताल ठोकरने वाले प्रसपा सुप्रीमो शिवपाल यादव ने कहा है कि वह अपना वोट सिर्फ मुलायम सिंह यादव को ही देंगे.

फिरोजाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान जब शिवपाल यादव से पूछा गया कि वह वोट डालने के लिए सैफई जाएंगे और किस पार्टी को अपना वोट देंगे. इस सवाल पर मुस्कुराते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि मतदान के दिन वह सैफई जाएंगे और अपने बड़े भाई नेताजी मुलायम सिंह यादव के पक्ष में वोट डालेंगे.

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र, राम मंदिर और तीन तलाक पर कही ये बड़ी बात

समाजवादी पार्टी को एक मात्र वोट
शिवपाल यादव ने कहा कि उनका एक मात्र वोट प्रसपा को नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी को जाएगा, ऐसा इसलिए है क्योंकि उनके बड़े भाई मुलायम सिंह यादव उस पार्टी के उम्मीदवार हैं. शिवपाल यादव ने कहा कि मुलायम सिंह के कारण ही वह समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोटिंग करेंगे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *