पीएम नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर में होने वाली रैली बरसात के कारण रद्द कर दी गई है. वे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. पंजाब में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पंजाब में चुनाव प्रचार करने आ रहे थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिरोजपुर में चुनावी रैली कर पंजाब में भाजपा के चुनाव प्रचार की शुरुआत करनी थी. लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर में होने वाली रैली बरसात के कारण रद्द कर दी गई है. वे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं.

पीएम मोदी आज प्रदेश को कई सौगातें देने वाले थे. इनमें दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे, फिरोजपुर में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर और कपूरथला-होशियारपुर में दो नए मेडिकल कॉलेज शामिल हैं. लेकिन अब पीएम मोदी की रैली को रद्द कर दिया गया है.
ये भी पढ़ेंः- Omicron Symptom: ओमिक्रॉन का ये लक्षण है बहुत ही आम, आज ही पहचानिए
