बांदा जिला पंचायत में हो रही अनियमिताओं को देख भड़के BSP प्रत्याशी धीरज राजपूत, सौंपा ज्ञापन

अपना चुनाव

लखनऊ/बांदा. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) के मद्देनजर प्रदेश की सियासत गर्मा गई है. प्रदेश के बांदा जिले (Banda District) में बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party) के प्रत्याक्षी धीरज राजपूत (Dheeraj Rajput) ने ज़िला पंचायत में हो रही अनियमिताओं पर प्रश्न चिन्ह लगाया. प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान जिले के कार्यों की ओर जाए और अनियमिताओं को खत्म किया जा सके, इसलिए उन्होंने पार्टी के सदस्यों के साथ बांदा के कमिशनर को ज्ञापन सौंपा.

कमीशनर को ज्ञापन सौंपने के दौरान उन्होंने कहा कि कुछ लोग खुद को फायदा पहुंचाने के लिए गोपनीय तरीकों से निविदायें स्वीकृत कराना चाहते हैं. धीरज राजपूत ने कहा कि जिले में होने वाले कार्यों की निविदा की मिनिमम निविदायें डलवा कर के टेण्डरों को पूल कराया जा रहा है, इसलिए इस पर कार्रवाई होनी चाहिए.

जिले के कार्यों और अपने चुनावी प्रचार के बारे में बातचीत करते हुए धीरज राजपूत ने कहा कि यह वक्त चुनाव का है और लोगों के पास मौका है अपनी मनमानी करने का. मैं हर हाल में चाहता हूं कि जिले के विकास पर प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान जाए और जो गलत आवंटन किए गए हैं, उन्हें रद्द किया जाए. बातचीत में उन्होंने आगे कहा, बांदा मेरा क्षेत्र है और मैं यहां विकास की वो लहर देखना चाहता हूं. जिसका सपना मायावती ने देखा था.

ये भी पढ़ेंः- Omicron Symptom: ओमिक्रॉन का ये लक्षण है बहुत ही आम, आज ही पहचानिए

अपना उत्तर प्रदेश के यूट्यूब से जुड़ने के लिए क्लिक करें…

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *