कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के बीच, 10वीं तक के स्कूलों पर बड़ा फैसला

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

Uttar Pradesh Schools Closed: कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों और नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) के खतरे के बीच उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार (Yogi Govt) ने 10वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है. हालात को देखते हुए यूपी सरकार ने 16 जनवरी तक के लिए स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया है.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बुधवार को लखनऊ (Lucknow) में अधिकारियों के साथ कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक की. इस बैठक में बच्चों की सेहत को मद्देनज़र रखते हुए स्कूलों को बंद करने का फैसला हुआ.

ये भी पढ़ेंः- Omicron Symptom: ओमिक्रॉन का ये लक्षण है बहुत ही आम, आज ही पहचानिए

देश में बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमण के आंकड़ें

देश के अन्य कई राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण के मामलों में तेज़ी से इज़ाफा हो रहा है. उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि आज यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2 हज़ार 38 नए मामले सामने आए. हालांकि राहत की खबर ये है कि आज कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है. इस दौरान सक्रिय मामलों की संख्या 5 हज़ार 158 है. अब तक कुल 16 लाख 88 हज़ार 58 मरीज़ ठीक हो चुके हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *