प्रयागराज: यूपी बोर्ड की साल 2019 की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी हो गया है. बुधवार को जारी हुआ ये कार्यक्रम इंटरमीडिएट कक्षाओं का है. इसके लिए प्रदेश के सभी 18 मंडलों को दो चरणों में बांटा गया है. और इन दोनों चरणों में 15-15 दिन में परीक्षाएं पूरी की जाएंगी. और पहले चरण की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 से 29 दिसंबर के बीच होंगी. वहीं दूसरे चरण की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 30 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच होंगी.
इन दोनों चरणों मे आने वाले मंडलों की बात करें तो पहले चरण में करीब 10 मंडल की परीक्षाएं होंगी इनमें आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, मिर्जापुर, देवीपाटन और बस्ती मंडल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं होगी. वहीं दूसरे चरण में 8 मंडल शामिल है. जिनमें अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, आजमगढ़, वाराणसी और गोरखपुर मंडल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी.
वहीं सचिव नीना श्रीवास्तव के मुताबिक हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा खेल एंव शारिरिक शिक्षा, नैतिक तथा इंटर की खेल एंव शारीरिक शिक्षा के अंक स्कूलों के प्रिंसिपल के जरिए 15 दिसंबर तक यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.eu.in पर अपलोड कर दिए जाएंगे.
बता दें कि, इंटरमीडिएट के प्रयोगात्मक विषयों में निर्धारित पूर्णांक में से 50% नंबर आंतरिक परीक्षक के जरिए जबकि 50% अंक वाह्य परीक्षक द्वारा देय होंगे.
