बिजनौर में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौके पर मौत, कई घायल

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के झालू मार्ग पर गुरुवाार सुबह एक भीषण हादसा हो गया. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 5 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक, तेज रफ़्तार से आ रहे दो ट्रक और एक टैंकर के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई. इस हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में ट्रक में सवार 10 लोगों में से 5 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें : VIDEO: ‘काला चश्मा’ पर इस एक्ट्रेस ने अपनी शादी में लगाए जबरदस्त ठुमके

घायल जिला अस्पताल में भर्ती
घयलों को ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है. लेकिन हादसे को देखकर यही अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि शीरे से भरे ट्रक के ब्रेक फेल हो गया था. जिसकी वजह से दो ट्रक भी आपस मे भिड़े. फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी जानकारी जुटा रहे हैं कि ये ट्रक कहां से आ रहे थे. साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश हो रही है कि मृतक व घायल कौन हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *