अगस्त में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक…निपटालें जरूरी काम, स्कूल भी रहेंगे बंद,

अन्य जिले अपना एनसीआर बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

दिल्ली/लखनऊ: अगर आप अगस्त में बैंक से संबंधित किसी काम को निपटाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उसे इसी सप्ताह करने की कोशिश करें. क्योंकि अगस्त में दस दिन बैंक बंद रहेंगे। इसके चलते बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. अगस्त में त्योहारों के कारण बैंकों में अवकाश अधिक हैं, वहीं त्योहारों के कारण ही लोगों को पैसों की जरूरत भी होनी स्वाभाविक है। इसलिए किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए अपने समयानुसार सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

30 दिन में 10 छुट्टियां कब-कब?

अगस्त माह में 4 रविवार को, 2 शनिवार के अलावा चार अन्य दिन छुट्टी रहेंगी। कुल मिलाकर ग्राहकाें को बैंकिंग सुविधाओं के लिए अधिकतम 20 से 21 दिन ही मिलेंगे। आम तौर पर हर महीने चार रविवार और दो शनिवार को मिलाकर 6 छुट्टी ही रहती हैं। मगर, अगले माह चार अतिरिक्त छुट्टियों के कारण बैंकों में बंदी रहेगी।इसमें मुहर्रम, रक्षाबंधन, 15 अगस्त और कृष्ण जन्माष्टमी शामिल हैं। आरबीआई ने कैलेंडर के हिसाब से अगस्त में अभी तक यह सभी अवकाश सुनिश्चित है। हालांकि, प्रदेश सरकार के आदेश के बाद परिवर्तन भी किया जा सकता है। एसबीआई से सेवानिवृत्त कर्मचारी नेता केके सिंह ने बताया कि रक्षा बंधन 11 और 12 अगस्त दोनों तारीख को है। यूपी में अभी तक 10 अगस्त को छुट्टी की तय है।

किस-किस तारीख को छुट्टी

यह है छुट्टि‍यों की सूची :
7 अगस्त : रविवार
9 अगस्त: मुर्हरम
12 अगस्त: रक्षा बंधन
13 अगस्त: दूसरा शनिवार
14 अगस्त: रविवार
15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस
18 अगस्त: जन्माष्टमी
21 अगस्त: रविवार
27 अगस्त: चौथा शनिवार
28 अगस्त: रविवार

 स्कूली बच्चों की मौज, बनाएं प्रोग्राम

गर्मी की छुट्टी के बाद जुलाई से स्कूल खुल गए हैं और बच्चों की पढ़ाई शुरू हो चुकी है. वहीं, कुछ स्कूलों में अभी प्रवेश की प्रक्रिया भी चल रही है. जुलाई में स्कूल जा रहे बच्चे अगर जून की गर्मी की छुट्टी में कहीं बाहर घूमने जा पाएं हैं तो चिंता करने की बात नहीं है. उनके लिए अगस्त का महीना एक मौका दे रहा है. अगस्त में कई त्यौहार पड़ रहे हैं, जिसकी वजह से कई कई दिन स्कूल बंद रहेंगे । ऐसे में बच्चों के साथ जो अभिभावक बाहर जाना चाहते हैं वो अगस्त में अपना प्रोग्राम बना भी सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *