लखनऊ: गोकशी को लेकर आए दिन मचने वाले गदर से परेशान होकर उत्तर प्रदेश पुलिस ने अब नया पैतरा अपनाया है. प्रदेश में फिर कहीं पर बुलंदशहर जैसे हालात पैदा ना हो इसके लिए हर जिले की पुलिस ने अब गांव-गाव जाकर गोकशी रोकने के लिए नया प्लान बनाया है.
गांव-गांव चलेगा अभियान
गोकशी रोकने की मुहिम में उत्तर प्रदेश पुलिस एक विशेष अभियान चलाने जा रही है. गांव-गांव जाकर पुलिस लोगों को जागरुक करेगी. ऐसे कृत्य करने वालों के खिलाफ सामाजिक सहयोग की अपील करेगी और कठोर से कठोर कार्रवाई की कवायद करेगी।
दिलाई जाएगी शपथ-लिया जाएगा वचन
इस अभियान में लोगों को गोकशी रोकने की शपथ दिलाई जीएगी. गांव गांव चौपाल लगाकर लोगों को शपथ दिलाए जाएगी कि, ‘कोई भी ना तो गोकशी में शामिल होगा और ना ही किसी को ये काम करने देंगे. अगर उनके गांव में कोई शख्स ऐसे करेगा तो गांव वाले उसका सामाजिक वहिष्कार करेंगे और ऐसा करने वालों को पुलिस के सुपुर्द कर देंगे’
क्यों चला रहे मुहिम
हाल ही में कथित गोकशी कांड में बुलंदशहर के स्याना में जमकर बवाल हुआ था. इश बवाल में एक इंस्पेक्टर समेत एक स्थानीय युवक की भी मौत हो गई थी. पुलिस का मकदस ऐसे अभियानों के जरिए सूबे में गोकशी के नाम पर होने वाली घटनाओं को रोकना है.
