मुख्यमंत्री कार्यालय से हुआ एक ट्वीट, सोरो नगर पालिका के सभी 28 सभासदों ने दिया इस्तीफा

अपना एटा-कासगंज बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

कासगंज: रामचरितमानस के रचयिता महाकवि संत तुलसीदास जी की जन्मभूमि विवाद एक बार फिर तूल पकड़ गया है, मुख्यमंत्री कार्यालय से किए गए ट्वीट में संत तुलसीदास जी की जन्म भूमि को राजापुर बताए जाने से कासगंज जिले के सोरों निवासियों में तीखी नाराजगी है। इसको लेकर पहले तो सोरों के ट्विटर यूजर्स ने मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर रिप्लाई करके विरोध किया, बाद में कड़ा विरोध करने की चेतावनी भी दी।

28 सभासदों ने दिया इस्तीफा

आपको बतादें कि,  नगर पालिका परिषद सोरों के सभी चुने और नामित 28 सभासदों ने जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को अपना सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया है, डीएम को सौंपे गए इस्तीफे में मामले की वजह मुख्यमंत्री द्वारा बांदा जिले के राजापुर को तुलसीदास जी की जन्म स्थली के रूप में बताना बताया गया है. सोरों नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नी देवी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट कार्यालय कासगंज पहुंचे सभासद नंदकिशोर तिवारी ने बताया यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जानकारी का अभाव है, इसलिए उन्होंने बांदा जिले के राजापुर को गोस्वामी तुलसीदास की जन्मभूमि के रूप में प्रचारित करने का काम किया है।

तुलसीदास जी की जन्मस्थली को लेकर ‘विवाद’!

नंदकिशोर तिवारी ने कहा कि, गोस्वामी तुलसीदास का जन्म कासगंज जिले के सोरों में हुआ था, तुलसीदास जी के वंशज आज भी सोरों में निवास करते हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा किये गए इस ट्वीट के कारण सोरों वासियों में आक्रोश है, इसलिए हम लोग ये सामूहिक इस्तीफा सौंप रहे हैं ।

डीएम से जताई नाराजगी

वहीं इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए जिलाधिकारी कासगंज हर्षिता माथुर ने बताया है कि नगर पालिका परिषद सोरों के सभासदों द्वारा एक इस्तीफा मुझे सौंपा गया है, जिसके माध्यम से बताया गया है कि महंत तुलसीदास की जन्मस्थली बांदा के राजापुर में नहीं बल्कि कासगंज के सोरों में है।

कासगंज से फहीम अख्तर की रिपोर्ट, अपना उत्तर प्रदेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *