12वीं पास युवाओं के लिए यूपी पुलिस में बंपर भर्ती, ऐसे करेंगे आवेदन तो होंगे सलेक्ट

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है. विशेष रूप से 12वीं पास युवाओं के लिए पुलिस की नौकरी का सुनहरा मौका आया है. क्योंकि, UPPRB यानि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोत्साहहन बोर्ड ने प्रदेश में कॉन्सटेबल के 49,568 पदों की भर्ती के लिए दूसरे चरण की अधिसूचना जारी कर दी है. इसके लिए 12 वीं पास शैक्षिक योग्यता वाले 18 से 22 वर्ष के पुरुष और 18 से 25वर्ष की महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगी.

अधिसूचना के अनुसार दूसरे चरण की ये भर्ती प्रक्रिया 19 नवंबर 2018 से शुरु होगी इसमें UPPRB सिविल पुलिस (कॉन्सटेबल) के 31,360 पद और आरक्षित प्रादेशिक सशस्त्र बल के 18,208 पदों पर भर्ती होगी. आरक्षित प्रादेशिक सशस्त्र बल के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं महिला अभ्यर्थी नहीं. वहीं सिविल पुलिस (कॉन्सटेबल) के लिए महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें : कोर्ट पहुंची एक और भर्ती, कनिष्ठ सहायकों के नियुक्ति पत्र जारी करने पर हाईकोर्ट की रोक

भर्ती की डिटेल-
शैक्षिक योग्यता: अभ्यर्थी किसी भी बोर्ड से 12वीं पास या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उसके समकक्ष परीक्षा में पास हो.
उम्र सीमा: पुरुष अभ्यर्थी की कम से कम उम्र 18 साल हो और अधिकतम 22 साल.
महिलाओं के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 25 साल हो.

आवेदन और आवेदन शुल्क की तारीख-
19 दिसंबर 2018: आवेदन शुरू
08 दिसंबर, 2018: आवेदन की आखिरी तारीख
08 दिसंबर 2018: ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख
10 दिसंबर 2018: ऑफलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख
आवेदन शुल्क: 400रुपये

ऐसे करें आवेदन-
1. अधिकारिक वेबसइट http://prpb.gov.in पर जाकर All Notification/Advertisement पर क्लिक करें. उसके बाद आरक्षी प्रादेशिक आर्म्ड कान्सटेबुलरी और आरक्षी नागरिक पुलिस के Candidate’s Registration पर क्लिक करें.

2. ऑनलाइन के निर्देश के अनुसार आवेदन फॉर्म भरें और उसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *